BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

मृतिका का प्रेम विवाह करना परिजनों को नागवार गुजरा, कर दी अपने ही पुत्री की जघन्य हत्या

पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी, मुख्य आरोपी पुलिस के गिरफ्त में…मृतिका के पिता, चाचा व बड़े पिता जी ने मिलकर रची हत्या की साजिश…मृतिका रानी कुमारी सिंह का प्रेम विवाह करना परिजनों को नागवार गुजरा, कर दी अपने ही पुत्री की जघन्य हत्या…मुख्य आरोपी उमेश सिंह (मृतिका के पिता) को थाना पुना, जिला सुरत(गुजरात) से किया गया गिरफ्तार…गिरफ्तार आरोपी के निशानदेही पर घटना के समय पहने कपड़े…मोबाइल एवं घटना में प्रयुक्त बाइक को किया गया बरामद…दिनांक 17.06.2026 को रानी कुमारी सिंह का शव तुरेंगा गांव खेत मे मिला था…

 

महासमुंद। जिले के थाना पटेवा क्षेत्र में मिले अज्ञात महिला के शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने हत्या के मुख्य आरोपी मृतिका के पिता को गुजरात के सूरत से गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बाइक, मोबाइल एवं घटना के समय पहने कपड़े बरामद किए गए हैं।

दिनांक 17 जून 2026 को ग्राम तुरेंगा के खेत में एक अज्ञात महिला का शव मिला था। महिला के गले व शरीर पर धारदार हथियार से चोट के निशान पाए जाने पर थाना पटेवा में हत्या का अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस टीम ने सोशल मीडिया व आम इश्तहार के माध्यम से पता तलाश किया गया। मृतिका की पहचान उसके पति द्वारा बागबाहरा निवासी रानी कुमारी सिंह के रूप में की।

जांच में सामने आया कि मृतिका द्वारा अंतरजातीय प्रेम विवाह करने से उसके पिता उमेश सिंह, चाचा दिनेश सिंह एवं बड़े पिता राजेश सिंह नाराज थे। तीनों ने मिलकर हत्या की साजिश रची और रानी को जबरदस्ती अपने साथ ले जाकर सुनसान खेत में उसकी हत्या कर दी।

तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस टीम सूरत पहुंची, जहां स्थानीय पुलिस के सहयोग से आरोपी उमेश सिंह को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपने भाइयों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयासरत है।

गिरफ्तार आरोपी-
01- उमेश सिंह पिता इंद्रासन सिंह उम्र 50 वर्ष ग्राम कजरुखुर्द थाना पांडु जिला पलामु झारखण्ड वर्तमान पता सीताराम थ्री मकान नंबर 558 आई माता रोड, अर्चना स्कुल के पास थाना पुना पुलिस स्टेशन जिला सुरत गुजरात।

जप्त समाग्री-
01- घटना के समय आरोपी द्वारा पहने कपडे।
02- आरोपी का मोबाइल।
03-घटना में प्रयुक्त मोटर साइकल।

Related Posts