BREAKING

खास खबरदुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भिलाई 03 में जुआ खेलते 8 जुआड़ी चढ़े पुलिस के हत्थे: नगद 1.82 लाख रुपए, मोबाइल और मोटर सायकल बरामद

भिलाई 03। पुरानी भिलाई पुलिस एवं एसीसीयू टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए शनिवार की रात गनियारी क्षेत्र में संचालित एक बड़े जुआ के अड्डे पर छापा मारकर कार्यवाही करते हुए आठ जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से नगदी, मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल सहित कुल 5 लाख 20 हजार 170 रुपये की संपत्ति जप्त की है।

पुरानी भिलाई पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 27 जून की रात नगर पुलिस अधीक्षक छावनी प्रशांत पैकरा को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गनियारी, भिलाई-3 स्थित बड़कू दाऊ की बाड़ी में बने मकान के अंदर कुछ लोग रुपए-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर एसीसीयू एवं थाना पुरानी भिलाई पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर बाड़ी की घेराबंदी कर दबिश दी।

छापेमारी के दौरान आठ व्यक्ति जुआ खेलते हुए पकड़े गए। गिरफ्तार आरोपियों में (1) सेवक राम वर्मा पिता गंगासागर उम्र 25 वर्ष पता सिरसा कला, (2) पंकज देवांगन, पिता नारायण देवांगन उम्र 25 वर्ष पता सिरसा कला (3) चिंतामणि चंद्राकर पिता गौतम चंद्राकर उम्र 24 वर्ष पता विश्व बैंक कॉलोनी भिलाई 03, (4) कुन्नु साहू पिता कुलेंद्र साहू उम्र 23 वर्ष पता पाटन पुल के पास उतई, (5) तुंगध्वज चंद्रवंशी पिता सुरेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी उम्र 38 वर्ष पता सिरसा कला, (6) प्रकाश चंद्राकर पिता भूषण लाल चंद्राकर उम्र 41 वर्ष पता सिरसा कला, (7) केवल चंद्राकर पिता अयोध्या चंद्राकर उम्र 38 वर्ष पता सिरसा कला (8) टाकेश्वर साहू पिता आशाराम साहू उम्र 41 वर्ष पता पाटन पुल के पास उतई शामिल हैं।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे एवं जुआ फड़ से कुल 1 लाख 82 हजार 170 रुपये नकद, 8 स्मार्ट मोबाइल फोन जिनकी कीमत लगभग 1 लाख 38 हजार रुपये तथा 3 मोटरसाइकिलें जिनकी अनुमानित कीमत 2 लाख रुपये है, जप्त की हैं। जप्त संपत्ति की कुल कीमत करीब 5 लाख 20 हजार 170 रुपये है।

कार्रवाई के दौरान सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 5 के तहत अपराध दर्ज किया गया। थाना पुरानी भिलाई में अपराध क्रमांक 327/2026 पंजीबद्ध कर मामले की विवेचना शुरु कर दी गई है।

Related Posts