BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाले आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज

भिलाई 03। पुरानी भिलाई पुलिस ने शादी करने का प्रलोभन देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है। आरोपी ने पीड़िता को रात्रि में अपने घर  जरवाया ले जाकर शादी करने का प्रलोभन देकर जबरदस्ती दुष्कर्म किया।

पुरानी भिलाई पुलिस ने मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता ने थाना में लिखित में शिकायत दी कि काम के दौरान उसकी जान पहचान करीब एक साल पहले आरोपी प्रशांत देवांगन से हुई थी। बातचित के दौरान दिनांक 10/11/2025 को प्रशांत देवांगन अपने घर ग्राम जरवाय लेकर गया और शादी करूंगा कहकर पीड़िता के साथ रात में जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया।

उसके बाद से अन्य कई जगह लगातार शादी का प्रलोभन देकर दिनांक 30/05/2026 तक शारीरिक संबंध बनाता रहा, शादी हेतु कहने पर टाल मटोल करने लगा, बोला हमारी शादी की कोई बात नही हुई थी और मैं तेरे से शादी नहीं करूंगा कहकर मेरा फोन उठाना बंद कर दिया।

पीड़िता के लिखित शिकायत पर पुरानी भिलाई थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 322/26, धारा 69 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।

Related Posts