BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

रात में घर घुसकर गर्भवती महिला से जबरदस्ती दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

पुलिस की अपील:- अपराध पर नियंत्रण पुलिस एवं जनता की साझा जिम्मेदारी है कई बार आपकी एक छोटी सी सूचना बड़े अपराधों को रोक सकती है इसी उददेश्य से पुलिस द्वारा किसी भी संदिग्ध या अपराधिक गतिविधियों की जानकारी देन के लिये पुलिस हेल्प लाईन नंबर 9479155125 संचालित की जा रही है, यहाॅ दी गयी हर सूचना एवं सूचनाकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाती है…

 

कांकेर। प्रार्थिया द्वारा अपने पति के साथ थाना लोहत्तर में उपस्थित होकर लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि आरोपी जितेंद्र मेरिया पिता हीरे सिंह उम्र 20 वर्ष निवासी शीतलपुर थाना लोहत्तर जिला कांकेर ने रात्रि में घर घुसकर यह जानते हुए भी कि प्रार्थिया गर्भवती है जबरदस्ती दुष्कर्म किया की रिपोर्ट पर थाना लोहत्तर के अपराध क्रमांक 06/2026 धारा 64(1), 64 (2 )(h), 333 351(2) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपी का पता तलाश कर मुखबीर की सूचना के आधार पर घेराबंदी कर ग्राम शीतलपुर लोहत्तर क्षेत्र से पकड़ा गया जिसे पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा घटना को घटित करना स्वीकार करने पर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

नाबालिग को शादी का झांसा देकर बहला फुसला कर अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी गिरफ्तार

कांकेर। प्रार्थीया थाना चारामा में आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि ग्राम साल्हेभाट के ओमन कुमार तारम सेे उसकी बहन की कुछ महीने पहले जान पहचान हुई थी और मोबाईल से बातचीत होती थी, दिनांक 22.06.2026 को इसकी बहन चारामा बस स्टेशन मिलने बुलाया तब उसकी बहन चारामा बस स्टेशन पहूंची कुछ देर बाद ओमन कुमार तारम बस स्टेशन चारामा आया और अपने नानी के घर मोटर सायकल मेें बैठाकर ग्राम दुखचेरा गुरूर में ले जाकर नाबालिक जानते हुये जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया एवं दिनांक 24.06.2026 को ग्राम पुरी के पास छोड़कर भाग गया।

प्रार्थिया के रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 134/26 धारा 137(2)64(1)BNS, 4 पाक्सो एक्ट के प्रकरण में मामले की गभीरता को देखते हुए त्वरित कार्यवाही कर थाना चारामा पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

गिरफ्तार आरोपीयों का विवरण:- (01) ओमन कुमार तारम पिता बृजलाल तारम उम्र 25 साल निवासी ग्राम साल्हेभाट थाना गुरूर जिला बालोद (छग)

आरोपी का फोटो..👇

 

Related Posts