BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

जलाराम लॉज में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: संचालक सहित 3 आरोपी गिरफ्तार, 3 महिलाएं आपत्तिजनक स्थिति में मिली

दुर्ग। दिनांक 28.06.2026 की शाम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना सिटी कोतवाली क्षेत्रांतर्गत इंदिरा मार्केट स्थित जलाराम लॉज में अनैतिक देह व्यापार का संचालन किया जा रहा है। सूचना पर थाना सिटी कोतवाली एवं एसीसी की संयुक्त टीम द्वारा योजनाबद्ध तरीके से रेड कार्रवाई की गई।

रेड के दौरान लॉज में 02 पुरुष एवं 03 महिलाएं आपत्तिजनक स्थिति में मिले। मौके पर लॉज का संचालन करने वाला एक व्यक्ति भी उपस्थित मिला। कार्रवाई के दौरान अनैतिक देह व्यापार से संबंधित आपत्तिजनक सामग्री, 04 मोबाइल फोन एवं लगभग ₹20,000 नगद जप्त किया गया।

प्रकरण में पीटा एक्ट की धारा 3, 4, 5 एवं 7 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर 03 आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया है। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

आरोपी का नाम: विजय गुजराती, नारायण देशमुख, तमाशा कुमार साहू

जप्त सामग्री: 80 कंडोम पैकेट, 4 नग मोबाइल फोननगद राशि लगभग ₹20,000/-

Related Posts