BREAKING

फीचर्डविविध

जुलाई माह में 12 दिन बैंकों की रहेगी छुट्टी, समय पर निपटा ले जरूरी काम

जुलाई का महीना सिर्फ बारिश की फुहारें ही नहीं, बल्कि अपने साथ त्योहारों की एक लंबी फेहरिस्त भी लेकर आ रहा है। इस महीने धार्मिक, सांस्कृतिक और क्षेत्रीय आयोजनों की गजब की रौनक देखने को मिलेगी। एक तरफ जहां गुरु पूर्णिमा, देवशयनी एकादशी और भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा जैसे पावन पर्व मनाए जाएंगे, तो वहीं दूसरी ओर कई राज्यों में स्थानीय त्योहारों के चलते बैंकों में छुट्टियां रहेंगी…

 

 

नईदिल्ली (ए)। भले ही आजकल बैंक से जुड़े अधिकतर काम ऑनलाइन हो जाते हैं, लेकिन कई काम ऐसे भी हैं जिनके लिए बैंक जाना ही पड़ता है। पर कई बार लोग बैंक जाते हैं और पता चलता है कि बैंक तो आज बंद है।
दरअसल, आपको अगर बैंक जाना है तो पहले ये जरूर चेक कर लेना चाहिए कि किस दिन बैंक खुले हैं और किस दिन बैंक बंद रहेंगे। जैसे- इस महीने यानी जुलाई में कुल 12 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं।

जुलाई में किस-किस तारीख को बैंकों की छुट्टी रहेगी?

शनिवार और रविवार की छुट्टी

  • 11 जुलाई को महीने के दूसरे शनिवार की वजह से देश भर के बैंकों की छुट्टी रहेगी।
  • 25 जुलाई को महीने का चौथा शनिवार है जिसकी वजह से भी देश के सभी बैंक बंद रहेंगे।
  • 5, 12, 19 और 26 जुलाई को देश के सभी बैंक रविवार के अवकाश के कारण बंद रहेंगे।

किस शहर में कब-कब बैंक बंद रहेंग?

6 जुलाई
MHIP दिवस की वजह से आइजोल में बैंकों की छुट्टी रहेगी।

9 जुलाई
बेह डेंखलाम होने के कारण शिलांग में बैंक बंद रहेंगे।

16 जुलाई
रथयात्रा/कांग (रथयात्रा)/हरेला की वजह से देहरादून, भुवनेश्वर और इंफाल में बैंकों की छुट्टी रहेगी।

17 जुलाई
यू तिरोत सिंह की पुण्यतिथि होने के कारण शिलांग में बैंक बंद रहेंगे।

18 जुलाई
द्रुकपा त्शे-जी की वजह से गंगटोक में बैंकों की छुट्टी रहेगी

22 जुलाई
खर्ची पूजा की वजह से अगरतला में बैंक बंद रहेंगे

Related Posts