रायपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे (SER) के चक्रधरपुर मंडल में कंसबहाल व धारुआडीही खंड के अप एवं डाउन लाइन पर TRT मशीनों द्वारा आवश्यक आधारभूत संरचना एवं ट्रैक अनुरक्षण कार्य किए जाने हेतु मेगा ब्लॉक लिया जा रहा है। यह कार्य रेल संरक्षा को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा यात्रियों को सुरक्षित एवं सुगम रेल यात्रा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया जा रहा है।
उक्त मेगा ब्लॉक दिनांक 3 जुलाई 2026 से 17 नवंबर 2026 तक प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को लिया जायेगा। इसके फलस्वरूप दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से संबन्धित कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा। इस अवधि में कुछ गाड़ियों को निरस्त, आंशिक निरस्त (शॉर्ट टर्मिनेट/शॉर्ट ओरिजिनेट) अथवा परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा।
रद्द होने वाली गाडियाँ:-
जुलाई माह 2026 में दिनांक 02, 09, 16, 23 एवं 30 को, अगस्त माह 2026 में दिनांक 06, 13, 20 एवं 27 को, सितंबर माह 2026 में दिनांक 03, 10, 17 एवं 24 को, अक्टूबर माह 2026 में दिनांक 01, 08, 15, 22 एवं 29 को तथा नवम्बर माह 2026 में दिनांक 05 एवं 12 को हैदराबाद से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 17005 हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
जुलाई माह 2026 में दिनांक 05, 12, 19 एवं 26 को, अगस्त माह 2026 में दिनांक 02, 09, 16, 23 एवं 30 को, सितंबर माह 2026 में दिनांक 06, 13, 20 एवं 27 को, अक्टूबर माह 2026 में दिनांक 04, 11, 18 एवं 25 को तथा नवम्बर माह 2026 में दिनांक 01, 08 एवं 15 को रक्सौल से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 17006 रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
जुलाई माह 2026 में दिनाँक 03, 07, 10, 14, 17, 21, 24, 28 एवं 31 को, अगस्त माह 2026 में दिनांक 04, 07, 11, 14, 18, 21, 25 एवं 28 को, सितंबर माह 2026 में दिनांक 01, 04, 08, 11, 15, 18, 22, 25 एवं 29 को, अक्टूबर माह 2026 में दिनांक 02, 06, 09, 13, 16, 20, 23, 27 एवं 30 को तथा नवम्बर माह 2026 में दिनांक 03, 06, 10, 13 एवं 17 को टाटानगर एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18109/18110 टाटानगर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
जुलाई माह 2026 में दिनांक 03, 06, 10, 13, 17, 20, 24, 27 एवं 31 को, अगस्त माह 2026 में दिनांक 03, 07, 10, 14, 17, 21, 24, 28 एवं 31 को, सितंबर माह 2026 में दिनांक 04, 07, 11, 14, 18, 21, 25 एवं 28 को, अक्टूबर माह 2026 में दिनांक 02, 05, 09, 12, 16, 19, 23, 26 एवं 30 को तथा नवम्बर माह 2026 में दिनांक 02, 06, 09, 13 एवं 16 को बिलासपुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
जुलाई माह 2026 में दिनांक 04, 07, 11, 14, 18, 21, 25 एवं 28 को, अगस्त माह 2026 में दिनांक 01, 04, 08, 11, 15, 18, 22, 25 एवं 29 को, सितंबर माह 2026 में दिनांक 01, 05, 08, 12, 15, 19, 22, 26 एवं 29 को, अक्टूबर माह 2026 में दिनांक 03, 06, 10, 13, 17, 20, 24, 27 एवं 31 को तथा नवम्बर माह 2026 में दिनांक 03, 07, 10, 14 एवं 17 को टाटानगर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
बीच में समाप्त/प्रारम्भ होने वाली गाडियां:-
जुलाई माह 2026 में दिनांक 02, 09, 16, 23, 30 को, अगस्त माह 2026 में 06, 13, 20, 27 को, सितंबर माह 2026 में 03, 10, 17, 24 को, अक्टूबर माह 2026 में 01, 08, 15, 22, 29 को तथा नवम्बर माह 2026 में 05 व 12 को आरा से चलने वाली गाड़ी संख्या 13288 आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस राउरकेला स्टेशन में समाप्त होगी तथा राउरकेला-दुर्ग के मध्य रद्द रहेगी।
जुलाई माह 2026 में दिनांक 03, 10, 17, 24, 31 को, अगस्त माह 2026 में 07, 14, 21, 28 को, सितंबर माह 2026 में 04, 11, 18, 25 को, अक्टूबर माह 2026 में 02, 09, 16, 23, 30 को तथा नवम्बर माह 2026 में 06 व 13 को दुर्ग से चलने वाली गाड़ी संख्या 13287 दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस राउरकेला स्टेशन से प्रारंभ होगी तथा दुर्ग-राउरकेला के मध्य रद्द रहेगी।
परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाडियाँ :-
जुलाई माह 2026 में दिनांक 02, 09, 16, 23, 30 को, अगस्त माह 2026 में 06, 13, 20, 27 को, सितंबर माह 2026 में 03, 10, 17, 24 को, अक्टूबर माह 2026 में 01, 08, 15, 22, 29 को तथा नवम्बर माह 2026 में 05 व 12 को योगनगरी ऋषिकेश से चलने वाली गाड़ी संख्या 18478 योगनगरी ऋषिकेश -पुरी उत्कल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया ईब-झारसुगुड़ा रोड-संबलपुर सिटी-कटक मार्ग होकर पुरी जाएगी।
जुलाई माह 2026 में दिनांक 06, 13, 20, 27 को, अगस्त माह 2026 में 03, 10, 17, 24, 31 को, सितंबर माह 2026 में 07, 14, 21, 28 को, अक्टूबर माह 2026 में 05, 12, 19, 26 को तथा नवम्बर माह 2026 में 02, 09 व 16 को आरा से चलने वाली गाड़ी संख्या 13288 आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया कांड्रा-सीनी (टाटानगर-गमहारीया छोड़कर) मार्ग होकर दुर्ग आयेगी।
रेलवे प्रशासन यात्रियों से अनुरोध करता है कि यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व अपनी गाड़ी की अद्यतन स्थिति अवश्य जांच लें तथा किसी भी असुविधा से बचने हेतु यात्रा की योजना उसी के अनुसार बनाएं।


















