Uncategorised

एसपी त्रिलोक बंसल ने राज्य सीमा में स्थित बैरियरों का किया आकस्मिक निरीक्षण, उपस्थित जवानों की सुनी समस्याएं, बढ़ाया उनका मनोबल

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। नवपदस्थ जीपीएम पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल ने आज अपने मातहतों अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गौरेला एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गौरला सहित राज्य सीमा पर बनाये गए बेरियर खैरझिटी, करँगरा, जालेश्वर, धरमपानी, कबीर चबूतरा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।बेरियरो में नियुक्त पुलिस, वन एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से पुलिस अधीक्षक ने बात की और ब्रीफिंग किया।

पुलिस अधीक्षक के द्वारा चेकिंग के दौरान बरते जाने वाली सावधानियों के बारे में सभी अधिकारियों, कर्मचारियों से पूछताछ किये जो संतोषजनक उत्तर दिए। पुलिस अधीक्षक ने सभी को अवगत कराते हुए कोविड 19 के परिपेक्ष्य में अपनी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ड्यूटी करने की हिदायत दी गयी। पुलिस अधीक्षक के बेरियरो में आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग रजिस्टर का अवलोकन किये।

पुलिस अधीक्षक ने सभी बेरियर प्रभरियों को निर्देशित करते हुए कहे कि बेरियर 24 घंटा चालू रहेंगे, उन्हें किसी भी हाल में ख़ाली ना छोड़ा जाए सभी से शालीन व्यवहार किया जाए, विवाद की स्थिति निर्मित ना हो आदि निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने सभी के स्वास्थ्य, रहने एवं भोजन व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। पुलिस अधीक्षक के द्वारा सभी को इस विषम परिस्थिति (कोविड 19) में लगातार कार्य करने हेतु बधाई देकर मनोबल भी बढ़ाया गया।

Related Articles

Back to top button