आज 4 जुलाई 2026 आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के साथ शनिवार का दिन है। चतुर्थी तिथि दोपहर 12 बजकर 39 मिनट तक रहने वाली है। इसके बाद पंचमी तिथि आरंभ हो जाएगी। इसके साथ ही आज धनिष्ठा नक्षत्र दोपहर 1 बजकर 43 मिनट तक रहेगा और फिर शतभिषा नक्षत्र आरंभ हो जाएगा। आज बनने वाले योगों की बात करें, तो प्रीति और आयुष्मान योग बन रहा है। आइए जानते है आज का राशिफल…
मेष राशि- यात्रा कष्टप्रद होगा। आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। फिर भी आप निवेश करें, आपको लाभ होगा। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम बनी हुई है और व्यापार आपका लगभग अच्छा चलेगा। काली वस्तु का दान करना शुभ होगा।
वृषभ राशि- व्यावसायिक स्थिति थोड़ी नकारात्मक सोच के हवाले हो जाएगी और आप गलत आकलन करेंगे, निराशाजनक आकलन करेंगे जिससे प्रॉब्लम होगी। अभी कोर्ट-कचहरी से बचिए। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम है। प्रेम-संतान की स्थिति काफी अच्छी है, व्यापार भी आपका अच्छा है, निवेश करना उपयुक्त होगा।
मिथुन राशि- मान-सम्मान पे ठेस पहुंचेगी। यात्रा मत करिएगा अभी। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है, व्यापार भी अच्छा है और निवेश के लिए यह उपयुक्त समय होगा। काली वस्तु का दान करना या काले कपड़े या उड़द का दाल दान करना आपके लिए शुभ होगा।
कर्क राशि- चोट-चपेट लग सकता है, किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। वाहन धीरे चलाएं। प्रेम-संतान भी थोड़ा ध्यान देकर के उनके साथ डील करें। तो कुल मिलाकर के एक नकारात्मक समय बना हुआ है, अभी निवेश भी ना करें। काली वस्तु का दान करना, कोई भी… कोई भी काला वस्तु जो आपको दिखे, रात्रि में दान करना आपके लिए उचित होगा, अच्छा होगा।
सिंह राशि- उधर रोग से परेशान रहेंगे। नौकरी चाकरी के खराब स्थिति रहेगी। जीवनसाथी के साथ और स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम संतान की स्थिति भी मध्यम बनी हुई है। व्यापार बिल्कुल ठीक रहेगा और निवेश आप कर सकते हैं। हरे रंग का कोई भी दान करना जैसे मूंग की दाल या वस्त्र दान करना आपके लिए अच्छा रहेगा।
कन्या राशि- शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। लेकिन स्वास्थ्य छोटी-मोटी परेशानियों से ग्रसित रहेगा। प्रेम संतान की स्थिति भी मध्यम है। व्यापार आपका लगभग ठीक-ठाक चलता रहेगा। कोई भी लाल कलर की वस्तु जैसे मसूर की दाल या लाल कलर का वस्त्र दान करना आपके लिए शुभ होगा।
तुला राशि- मानसिक परेशानी, प्रेम में बड़े झगड़े, संतान को लेकर की बड़ी मानसिक परेशानी, महत्वपूर्ण निर्णय भी रोक दीजिएगा। बहुत भावुक बने रहेंगे। डर लगेगा आपको। तो प्रेम संतान मध्यम है, स्वास्थ्य मानसिक स्वास्थ्य गड़बड़ है। व्यापारिक स्थिति आपकी लगभग ठीक रहेगी और बजरंगबली को प्रणाम करना आपके लिए शुभ होगा। निवेश कर सकते हैं आप।
वृश्चिक राशि- घरेलू सुख बाधित रहेगा। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी अभी रोक दीजिए। घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। सीने में विकार होगा। प्रेम संतान की स्थिति फिर भी अच्छी रहेगी, व्यापार भी अच्छा रहेगा और निवेश अगर आप करना चाहते हैं तो पीली वस्तु में निवेश करिए आपके लिए उचित होगा। काली वस्तु का दान करना शुभ होगा।
धनु राशि- नाक, कान, गला की परेशानी होगी। पराक्रम उतना रंग नहीं लाएगा जितना आपने सोचा है। अपनों के स्वास्थ्य पे भी ध्यान दीजिए। भाइयों, मित्रों के स्वास्थ्य पर। व्यावसायिक स्थिति आपकी मध्यम रहेगी, खराब रहेगी। प्रेम की स्थिति मध्यम रहेगी। लगभग एक खराब समय का निर्माण हो रहा है, थोड़ा बच के पार करिए। और नीली वस्तु का दान करना आपके लिए शुभ होगा।
मकर राशि- निवेश बिल्कुल मत करिएगा, धन हानि के संकेत हैं। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं, गंदी भाषा के प्रयोग से बचिए। कुटुंबों से ना उलझिए। प्रेम-संतान की स्थिति काफी अच्छी है और व्यापार आपका बहुत अच्छा है। ये प्रेम के लिए, जीवन साथी के लिए बड़ा अच्छा समय कहा जाएगा। शिव जी का जलाभिषेक करना शुभ होगा।
कुंभ राशि- घबराहट, बेचैनी इत्यादि बनी रहेगी। नकारात्मक ऊर्जा का संचार आपके अंदर हो रहा है। प्रेम-संतान की स्थिति भी मध्यम है। व्यापार आपका अच्छा है। निवेश करने के लिए उपयुक्त समय होगा। नीली वस्तु पास रखना या नीले कलर का वस्त्र पहनना आपके लिए शुभ होगा।
मीन राशि- खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। सिरदर्द, नेत्र पीड़ा बना रहेगा। भयग्रस्त रहेंगे। खर्च की स्थिति बहुत खराब, अनाप-शनाप खर्चे होंगे। बिल्कुल भी निवेश अभी मत करिएगा। प्रेम-संतान की स्थिति आपकी मध्यम बनी हुई है। व्यापार आपका लगभग ठीक-ठाक रहेगा। काली वस्तु का दान करना, शिव जी का जलाभिषेक करना शुभ होगा।



















