आज 5 जुलाई 2026, दिन रविवार आषाढ़ कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि तिथि के साथ षष्ठी तिथि है। पंचमी तिथि दोपहर 1 बजकर 30 मिनट तक रहेगी। इसके बाद षष्ठी तिथि आरंभ हो जाएगी। इसके साथ ही आज शतभिषा नक्षत्र के साथ पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र का निर्माण हो रहा है। इसके साथ ही आज आयुष्मान के साथ सौभाग्य योग का निर्माण हो रहा है। राहुकाल की बात करें, तो शाम 5 बजकर 38 मिनट से 7 बजकर 22 मिनट तक रहेगा। इसके अलावा चंद्रमा आज कुंभ राशि संचार करेंगे। आइए जानते हैं आज का राशिफल…
मेष राशि- आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। यात्रा अभी रोक दें। प्रेम संतान की स्थिति भी मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से कुल मिलाकर के मध्यम समय रहेगा और प्रेम की स्थिति नकारात्मक रहेगी। नए प्रेम की शुरुआत ना करें। बच्चों के सेहत पर ध्यान दें। निवेश अभी ना करें। काली वस्तु का दान करना शुभ होगा।
वृषभ राशि- सरकारी तंत्र से बचकर रहें। राजनीतिक स्थिति मध्यम दिखाई पड़ रही है। कोई नए व्यापार की शुरुआत ना करें। सीने में विकार संभव है। प्रेम संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार मध्यम है, निवेश करना ठीक-ठाक रहेगा। बहुत ज्यादा उखड़ के कुछ काम ना करें और शनिदेव को प्रणाम करना आपके लिए शुभ होगा।
मिथुन राशि- अपमानित होने का भय रहेगा। यात्रा कष्टप्रद है। अभी यात्रा मत करिए। स्वास्थ्य करीब-करीब ठीक है। प्रेम संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। व्यापार लगभग ठीक रहेगा, निवेश के लिए उपयुक्त समय रहेगा। पीली वस्तु का, चने की दाल इत्यादि का दान करना आपके लिए शुभ होगा।
कर्क राशि- चोट-चपेट लग सकता है, किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थिति अति प्रतिकूल है, ध्यान दें। प्रेम संतान की स्थिति अच्छी है, व्यापार अच्छा है। निवेश फिर भी अभी मत करिएगा। तांबे की वस्तु दान करना आपके लिए शुभ होगा।
सिंह राशि- महिलाओं के लिए थोड़ा ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है। हार्मोनल प्रॉब्लम इत्यादि हो सकता है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम है। व्यापार ठीक-ठाक है। जीवनसाथी के साथ और स्वास्थ्य पर भी ध्यान दें। नौकरी-चाकरी में कोई रिस्क ना लें। उदर रोग से बड़ी परेशानी हो सकती है और व्यापारिक स्थिति लगभग ठीक रहेगी। आपका निवेश के लिए उपयुक्त समय रहेगा। मूंग की दाल या हरी वस्तु का दान करना आपके लिए शुभ होगा।
कन्या राशि- शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा लेकिन घोर डिस्टरबेंस बना रहेगा। छोटी-मोटी परेशानियां सर उठाएंगे। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है, व्यापार अच्छा है। निवेश के लिए उपयुक्त समय रहेगा। नीली वस्तु पास रखना या नीले वस्त्र धारण करना आपके लिए शुभ होगा।
तुला राशि- मानसिक रूप से बहुत परेशान रहेंगे आप। बच्चों के सेहत पर ध्यान दें। प्रेम की नई शुरुआत ना करें, पुराने प्रेम को बचाकर लेकर चलें। यह एक खराब समय है, कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय अभी ना लें, रोक दें। व्यापारिक स्थिति लगभग ठीक रहेगी, निवेश के लिए उपयुक्त समय रहेगा। मसूर की दान या लाल कोई भी वस्तु दान करना आपके लिए उचित होगा।
वृश्चिक राशि- गृह-कलह के बड़े संकेत हैं। घर के आपसी झगड़े घर के बाहर जा सकते हैं। सीने में विकार संभव है। प्रेम-संतान ठीक-ठाक रहेगा, व्यापार भी ठीक है। निवेश कर सकते हैं और काली वस्तु का दान करना आपके लिए उचित रहेगा।
धनु राशि- नाक, कान, गला की बड़ी परेशानी होगी। व्यापारिक स्थिति मध्यम रहेगी। प्रेम-संतान की स्थिति आपकी थोड़ी मध्यम दिख रही है। व्यापार आपका मध्यम दिख रहा है और कोई भी नए व्यापार की भी शुरुआत ना करें। स्वयं के स्वास्थ्य और अपनों के स्वास्थ्य पे ध्यान दें। निवेश आप कर सकते हैं, छोटे-मोटे निवेश के लिए कोई दिक्कत की बात नहीं दिखाई पड़ रही है। काली वस्तु का दान करना, उड़द की दाल इत्यादि का दान करना आपके लिए शुभ होगा।
मकर राशि- मुख रोगों के शिकार हो सकते हैं। धन हानि के संकेत हैं, इसलिए निवेश मत करिएगा। खराब भाषा के प्रयोग से बचिए। प्रेम-संतान की स्थिति आपकी बहुत अच्छी है, व्यापार भी बहुत अच्छा है, निवेश अभी नहीं करना चाहिए आपको। शिव जी का जलाभिषेक करना शुभ होगा।
कुंभ राशि- घबराहट, बेचैनी इत्यादि बनी रहेगी। स्वास्थ्य पे ध्यान दें, प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम है। व्यापार आपका लगभग ठीक-ठाक है और निवेश के लिए सही समय है, प्रेम के लिए सही समय नहीं है, ध्यान दीजिए चीजों पे। जीवनसाथी के साथ और स्वास्थ्य पे ध्यान दें। अगर आप महिला हैं और कोई भी गायनेकोलॉजिकल प्रॉब्लम है तो बिल्कुल भी इसको अनसुना मत करिएगा, किसी भी गायनाक से जरूर मिलें और इसपे ध्यान दें। काली जी को प्रणाम करना आपके लिए शुभ होगा।
मीन राशि- घबराहट, बेचैनी, सर दर्द, नेत्र पीड़ा, अज्ञात भय सताएगा। खर्च की अधिकता रहेगी, कर्ज की स्थिति आएगी और पार्टनरशिप में प्रॉब्लम आएगा, निवेश अभी मत करिएगा। प्रेम-संतान की स्थिति भी मध्यम है, कोई नई शुरुआत ना करें। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। गणेश जी को प्रणाम करना और उन्हें दूर्वा घास चढ़ाना आपके लिए शुभ होगा।



















