छत्तीसगढ़फीचर्ड

पुलिस आधुनिकीकरण योजना के अंतर्गत DSP ने 5 शालाओं के प्राचार्यगण की ली समीक्षा बैठक

रायपुर। आज दिनांक 22.01.2020 को पुलिस आधुनिकीकरण योजना के अंतर्गत नवीन कार्यक्रम स्टूडेंट पुलिस कैडेट के अंतर्गत रायपुर जिले से चयनित 05 शालाओं के प्राचार्यगण की समीक्षा बैठक उप पुलिस अधीक्षक, लाइन मणि शंकर चंद्रा द्वारा कार्यालय में ली गयी। जिसमे उक्त कार्यक्रम के संचालन हेतु प्रदत्त राशि की उपयोगिता एवं व्यय के संबंध में जानकारी ली गई। बैठक में शासकीय उ मा शाला, मोवा की प्राचार्या बी. गंगराड़े, शास. उ. मा. विद्यालय दलदल सिवनी प्राचार्या अंजू सूद, शा. जे. आर. नायडू उ. मा. शाला रविग्राम, प्राचार्या शीला घोष, प्रो. जे. एन. पांडेय शास. उ. मा. शाला प्राचार्य प्रो. मोहन राव सावंत, शा. राममनोहर लोहिया उ. मा. शाला संतोषी नगर, प्राचार्या वंदना ओझा उपस्थित हुए।

Related Articles

Back to top button