दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर भिलाई भाजपा ने दुर्ग पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल को सौपा ज्ञापन

दुर्ग। सोमवार को भिलाई भाजपा ने नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल से मुलाकात कर जिले व प्रदेश में बिगड़ते कानून व्यवस्था को लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा। भिलाई भाजपा पदाधिकारियों द्वारा दिये गए ज्ञापन में लिखा है कि जिले व प्रदेश में बिगडती कानून व्यवस्था पर भारतीय जनता पार्टी आक्रोश व्यक्त करती है। विगत दिनों मरोदा-नेवई क्षेत्र में खुले आम गोलीबारी की गई अपराधी तत्वों पर राज्य सरकार का किसी भी प्रकार से नियंत्रण नही रह गया है, अपराधों की संख्या में भारी वृद्धि दर्ज हुई है।

महिलाओं पर अत्याचार, लूटपाट, छेड़छाड़, ठगी, चोरी, मारपीट, चाकूबाजी जैसी घटनाओं में निरन्तर वृद्धि देखी जा रही है। सरकार की ओर से कोई गंभीर प्रयास नही किये जा रहे है, इसके अलावा नशे की गोलियां खुलेआम खासतौर पर घनी आबादी बस्तियो में बेची जा रही है, जिसके सेवन से युवाओ में अपराध करने की प्रवृत्ति बढ़ती जा रही है।
सरकार एवं प्रशासन को इस ओर ध्यान देने की नितांत आवश्यकता है, अगर बढ़ती अपराधों पर और नशीली पदार्थो की बिक्री पर अंकुश नही लगाया जाता है तो भारतीय जनता पार्टी द्वारा सड़क पर उतरकर आक्रमक तरीके से प्रदर्शन किया जाएगा। ज्ञापन देने वालो में भिलाई भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र साहू, अवधेश चौहान, सतेंद्र सिंह, रामगोपाल शर्मा, मंजूषा साहू, पुरुषोत्तम देवांगन, भूषण अग्रवाल, मनोज तिवारी, अर्जुन सचदेव आदि मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button