दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

डरा-धमका कर अवैध रुप से रकम वसूली करने वाला पुराना गैंगस्टर विनोद बिहारी सतना से गिरफ्तार

दुर्ग। दुर्ग जिले के नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के निर्देश पर बढ़ते गंभीर अपराधों के नियंत्रण व अंकुश हेतु क्षेत्र में लगातार त्वरित कार्रवाई कर धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है। प्रार्थी संदीप कुमार श्रीवास्तव द्वारा मोहन नगर पुलिस को लिखित शिकायत मोहन नगर थाना को दिया गया था कि विनोद बिहारी एवं सोमू बिहारी द्वारा प्रार्थी को डराधमका कर अवैध रुप से 8 लाख रुपए लिया गया तथा रकम एवं दस्तावेज वापस नहीं किया जाना लेख होने से शिकायत जांच पर दिनांक 02/04/2021 को आरोपीगण के विरुद्ध धारा सदर पाए जाने से थाना मोहनगर में अपराध क्र. 115/2021 धारा 384, 34 भादवि के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना किया गया।
आरोपियों की पता-तलाश के दौरान आरोपी विनोद बिहारी का जिला सतना मध्यप्रदेश में होने की जानकारी प्राप्त होने पर दिनांक 11/07/2021 को मोहननगर थाने से टीम रवाना किया गया जो विनोद बिहारी पिता राजवल्लभ सिंह उम्र 52 साल साकिन दीपक नगर दुर्ग को सतना मध्यप्रदेश से गिरफ्तार कर थाना लाया गया। उक्त कार्रवाई में मोहन नगर थाना प्रभारी बृजेश कुशवाहा, उप निरीक्षक दिनेश कुमार, प्र.आ. अशोक साहू, आ. मनीष अग्निहोत्री की भूमिका सराहनीय रही।

Related Articles

Back to top button