भाटापारा। जिला बलौदाबाजार-भाटापारा में खोमन सिन्हा ने दिनांक 22.07.2026 को औपचारिक रूप से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद का पदभार ग्रहण कर लिया है।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ शासन, गृह विभाग द्वारा जारी नवीन पदस्थापना आदेश के तहत खोमन सिन्हा, जो पूर्व में अति. पुलिस अधीक्षक मुख्यमंत्री सुरक्षा, रायपुर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे।
अब स्थानांतरण अति. पुलिस अधीक्षक जिला बलौदाबाजार-भाटापारा के पद पर किया गया है।
पदभार के दौरान एएसपी अभिषेक सिंह द्वारा खोमन सिन्हा को गुलदस्ता भेंटकर उनका स्वागत कर नवीन जिम्मेदारियां के लिए उन्हें शुभकामनाएं दिया गया।

























