BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

AI से फोटो एडिट कर इंस्टाग्राम पर वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपए की मांग करने एवं जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

भिलाई। दिनांक 24.07.2026 को प्रार्थिया द्वारा थाना छावनी में लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि मोबाइल नंबर 9131397223 का उपयोग करने वाले रविन्द्र भारती द्वारा उससे ₹5,00,000 की मांग की जा रही थी।

रकम नहीं देने पर आरोपी ने उसके पति को जान से मारने की धमकी दी तथा AI तकनीक का उपयोग कर उसके फोटो एडिट कर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर वायरल करने की धमकी दी एवं पीड़िता पर उसके पति से जबरन तलाक लेने का दबाव बनाया।

प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना छावनी में अपराध क्रमांक 511/2026 पंजीबद्ध कर धारा 308(2), 308(3) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान आरोपी की पतासाजी कर हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

जिसमें आरोपी ने AI तकनीक के माध्यम से फोटो एडिट कर अपराध करना स्वीकार किया। पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

आरोपी का नाम: रविन्द्र भारती, उम्र 30 वर्ष, निवासी सतनामी पारा, ठेंगाभाट, थाना धमधा, जिला दुर्ग (छ.ग.)

Related Posts