Uncategorised

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाला फरार CAF आरक्षक महासमुंद से गिरफ्तार

जशपुर। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 02.10.2020 को आस्ता थाना क्षेत्र की 29 वर्षीय युवती थाना आस्ता उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 27.09.2018 से दिनांक 11.07.2019 तक आरोपी विकास एक्का द्वारा शादी करने का झांसा देकर प्रार्थिया का दैहिक शोषण किया, रिपोर्ट पर थाना आस्ता में अपराध क्रमांक 16/2020 धारा 376 भा.द.वि. पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही की गई।

थाना आस्ता पुलिस द्वारा विवेचना दौरान आसूचना तंत्र को मजबूत कर फरार आरोपी की पता-तलाश की जा रही थी। मुखबिर सूचना पर दिनांक 14.07.2021 को प्रकरण के फरार आरोपी सीएएफ आरक्षक विकास एक्का पिता अंतोनिश एक्का जाति उरांव उम्र 28 साल, निवासी बिरहीपानी थाना फरसाबहार को ग्राम परसदा जिला महासमुंद (छ.ग.) में दबिश देकर घेराबंदी कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी आस्ता उपनिरीक्षक दुखराम भगत, आर. दिलीप खलखो, आर. दिनेश भगत का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

Related Articles

Back to top button