दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

राजस्व वसूली में तेजी लाने आयुक्त सुरुचि सिंह ने ली समीक्षा बैठक, एजेंसी को समय पर कर वसूली के दिए कड़े निर्देश

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई की आयुक्त सुरुचि सिंह की अध्यक्षता में निगम के सभागार कक्ष में राजस्व आय तथा विभिन्न स्थानीय करों की समीक्षा हेतु एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में निगम के राजस्व संग्रह की वर्तमान स्थिति का बारीकी से आकलन किया गया तथा आय वृद्धि के लिए जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए गए।
​
​आयुक्त ने कर वसूली कार्य में लगी एजेंसी को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्धारित समय सीमा के भीतर शत-प्रतिशत वसूली का लक्ष्य पूरा किया जाए। बड़े राजस्व बकाएदारों की सूची तैयार कर उन्हें तत्काल नोटिस जारी करने और नियमानुसार वसूली की कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

आम नागरिकों को कर भुगतान में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए डिजिटल भुगतान पद्धतियों और ऑनलाइन पोर्टल को और बेहतर बनाने पर बल दिया गया। राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे एजेंसी के कार्यों की प्रतिदिन निगरानी करें और प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

“निगम क्षेत्र के सुनियोजित विकास और नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए समय पर राजस्व प्राप्त होना अत्यंत आवश्यक है। कर वसूली के कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी ।”

उक्त बैठक के दौरान अपर आयुक्त राजेंद्र कुमार दोहरे, उपायुक्त डीके कोसरिया, जोन आयुक्त अमरनाथ दुबे, येशा लहरे, कुलदीप गुप्ता, लेखाधिकारी चन्द्रभूषण साहू, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, राजस्व अधिकारी जे पी तिवारी, सहायक राजस्व अधिकारीगण एवं राजस्व वसूली एजेंसी प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button