BREAKING

घर-परिवारफीचर्ड

राशिफल 4 अगस्त: कर्क राशि वालों भाग्यवश कोई काम नहीं होगा, स्ट्रगल करना पड़ेगा, स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा

आज 4 अगस्त, दिन मंगलवार है, आज सावन मास का पहला मंगला गौरी व्रत है. जिस तरह सावन सोमवार के दिन शिवजी की पूजा का विधान है, उसी तरह सावन के मंगलवार के दिन मंगला गौरी का व्रत किया जाता है. पंचांग के अनुसार आज सावन मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि, रेवती नक्षत्र, गर करण, धृति योग, उत्तर का दिशाशूल है. इस दिन एक ओर जहां श्रद्धालु भगवान हनुमान की आराधना के लिए मंगलवार व्रत रखेंगे, वहीं विवाहित महिलाएं और अविवाहित कन्याएं माता पार्वती को समर्पित पहला मंगला गौरी व्रत भी करेंगी। आइए जानते है आज का राशिफल…

 

 

मेष राशि:

अकारण खर्च होंगे, प्रेम में दूरी, संतान से दूरी, जीवन साथी से दूरी, व्यापारिक स्थिति मध्यम होगी, स्वास्थ्य भी प्रभावित रहेगा। यह एक मध्यम समय का निर्माण हो रहा है, लेकिन खराब नहीं होगा, डिस्टर्बिंग होगा। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

वृषभ राशि:

आय के नए-नए मार्ग बनेंगे, बुद्धि से पैसे आएंगे, यात्रा का योग बनेगा, स्वास्थ्य में सुधार हो चुका है, प्रेम-संतान भी अच्छा है, व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि:

व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी, कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगा, स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा, प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी, व्यापार भी बहुत अच्छा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कर्क राशि:

भाग्यवश कोई काम नहीं होगा, स्ट्रगल करना पड़ेगा, स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा, प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम है, व्यापार भी मध्यम है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि:

स्वास्थ्य प्रभावित है, चोट-चपेट लग सकता है, किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। प्रेम-संतान की स्थिति भी मध्यम है, व्यापार लगभग ठीक रहेगा। नीली वस्तु का दान करें।

कन्या राशि:

जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा, प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर, प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी और व्यापार भी बहुत अच्छा रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

तुला राशि:

शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा, शत्रु भी मित्रवत व्यवहार करने की कोशिश करेंगे। स्वास्थ्य से संबंधित छोटी-मोटी परेशानियां परेशान करेंगी। व्यापार आपका अच्छा रहेगा, गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

वृश्चिक राशि:

बच्चों की सेहत पर ध्यान दें, प्रेम में तू-तू मैं-मैं से बचें। महत्वपूर्ण निर्णय रोक दें, विद्यार्थी कोई नया एडमिशन वगैरह न लें। व्यापार लगभग ठीक रहेगा, हरी वस्तु दान करना शुभ होगा।

धनु राशि:

घर में विवाद होगा, लेकिन विवाद सुलझ भी जाएगा और कोई तरीका निकलेगा कि आगे विवाद न हो। प्रेम-संतान की स्थिति सुधार की तरफ है और व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि:

व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। नए व्यापार की शुरुआत कर सकते हैं। प्रेम-संतान में सुधार हो चुका है, व्यापार अच्छा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कुंभ राशि:

रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के मार्ग बनेंगे। निवेश अभी मत करिएगा। जो पैसे-रुपये आ रहे हैं उसको स्टोर करिए, निवेश अभी मत करें और जुबान पर थोड़ा काबू रखें। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है, व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि:

घबराहट और बेचैनी बनी रहेगी। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति लगभग ठीक है, व्यापार अच्छा चलेगा। शिव जी का जलाभिषेक करना शुभ होगा।

 

Related Posts