भिलाई। दिनांक 08.08.2026 को प्रार्थी दीपक कुमार देवदास, उम्र 39 वर्ष, निवासी परिजात बी-ब्लॉक, तालपुरी, भिलाई नगर, जिला दुर्ग द्वारा थाना उतई में लिखित शिकायत प्रस्तुत की गई।
शिकायत के अनुसार आरोपी चन्द्रप्रकाश साहू द्वारा प्रार्थी सहित अन्य 10-15 लोगों को भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) में लोको पायलट की नौकरी लगवाने का झांसा देकर विश्वास में लिया गया तथा नौकरी दिलाने के नाम पर प्रार्थी से 5,30,000 रुपये प्राप्त किए गए। नौकरी नहीं लगने पर प्रार्थी द्वारा रकम वापस मांगे जाने पर आरोपी द्वारा टालमटोल की गई।
शिकायत की जांच उपरांत थाना उतई में अपराध क्रमांक 416/2026, धारा 318(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस टीम द्वारा आरोपी की पतासाजी करते हुए उसके संभावित ठिकानों पर दबिश देकर दिनांक 09.08.2026 को आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को विधि सम्मत कार्यवाही के उपरांत न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
आरोपी का नाम: चन्द्र प्रकाश साहू, उम्र 26 वर्ष, निवासी शंकर नगर, ग्राम डुण्डेरा, थाना उतई, जिला दुर्ग (छ.ग.)



















