BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

विवाद के बाद युवक को कार से पीछे से ठोकर मारकर काफी दूर तक घसीटने वाला आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। प्रार्थी अपने मित्र भुवनेश्वर निषाद एवं हरि निषाद के साथ पुलगांव चौक स्थित पान ठेला के पास खड़ा था। इसी दौरान राजनांदगांव की ओर से तेज गति से आ रही कार क्रमांक CG-04-HJ-9238 के चालक द्वारा “मनीष गैरेज” में कार्यरत विजय वैष्णव को ठोकर मार दी गई।

ठोकर लगने के बाद विजय वैष्णव एवं कार चालक के मध्य विवाद हुआ। कार चालक द्वारा वाहन से उतरकर विजय वैष्णव के साथ हाथ-थप्पड़ से मारपीट कर धमकी दी गई। इसके बाद विजय वैष्णव पैदल पोटिया की ओर जाने लगा तथा कार चालक को चिला रहा था। इस पर कार चालक द्वारा “रुक, आज तुझे बताता हूं” कहते हुए अपनी कार में बैठकर पीड़ित का पीछा किया और जान बूझकर पीछे से कार की ठोकर मार दी।

आरोपी द्वारा कार रोकने के बजाय पीड़ित को वाहन से घसीटते हुए पुलगांव चौक स्थित बालाजी स्वीट्स से काफी दूर तक ले जाया गया। पीड़ित के मित्रों द्वारा वाहन रोकने का प्रयास किया गया तथा कार चालक को वाहन रोकने के लिए कहा गया, लेकिन आरोपी द्वारा वाहन नहीं रोका गया और लगातार कार चलाते हुए पीड़ित को घसीटता रहा।

इस दौरान पीड़ित को गंभीर चोटें आईं तथा उसकी स्थिति काफी खराब हो गई। बाद में उसके मित्रों द्वारा आरोपी के वाहन को रुकवाकर पीड़ित को वाहन से छुड़ाया गया तथा उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया।

घटना के संबंध में प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना पुलगांव में अपराध क्रमांक 711/2026, धारा 109(1) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान प्रार्थी एवं गवाहों के कथन लिए गए तथा आरोपी एवं घटना में प्रयुक्त वाहन की पतासाजी की गई।

पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी वाहन स्वामी अजय कुमार गारूडीक को वाहन सहित पकड़ा गया। आरोपी का जिला अस्पताल दुर्ग में चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया, जिसमें चिकित्सक द्वारा शराब सेवन किए जाने का उल्लेख किया गया। घटना के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा पीड़ित को जानबूझकर पीछे से वाहन से ठोकर मारने एवं काफी दूर तक घसीटने की घटना करना स्वीकार किया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

आरोपी का नाम

अजय कुमार गारूडीक, उम्र 56 वर्ष, निवासी बमलेश्वरी कॉलोनी, नर नारायण मंदिर के पास, बोरसी, थाना पद्मनाभपुर, जिला दुर्ग।

जप्त सामग्री: घटना में प्रयुक्त कार क्रमांक CG-04-HJ-9238।

Related Posts