BREAKING

घर-परिवारफीचर्ड

राशिफल 14 अगस्त: सिंह राशि वालों घबराहट, बेचैनी बनी रहेगी, स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है, प्रेम-संतान भी मध्यम है

आज 14 अगस्त 2026 श्रावण माह के शुक्ल पक्ष द्वितीया तिथि के साथ शुक्रवार का दिन है। द्वितीया तिथि शाम 6 बजकर 47 मिनट तक रहने वाली है। इसके बाद तृतीया तिथि आरंभ हो जाएगी। इसके साथ ही आज पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र के साथ परिघ, शिव योग का निर्माण हो रहा है। इसके साथ ही चंद्रमा आज सिंह राशि में ही संचार करेंगे। आइए जानते हैं आज का राशिफल…

मेष राशि:

मेष राशि के जातकों की शारीरिक स्थिति थोड़ी मध्यम रहेगी। प्रेम और संतान की स्थिति थोड़ी ज्यादा मध्यम रहेगी। अभी कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय मत लीजिएगा। विद्यार्थियों के लिए असमंजस की स्थिति बनी रहेगी। प्रेम में तू-तू मैं-मैं का संकेत है। बाकी आपका व्यापार अच्छा चलता रहेगा। सूर्य को जल देना आपके लिए शुभ होगा।

वृषभ राशि:

वृषभ राशि वाले अपनी जुबान पर काबू रखें और कठोर भाषा के प्रयोग से बचें। भूमि, भवन, या वाहन की खरीदारी में थोड़ी परेशानी हो सकती है और गृह-कलह के भी संकेत हैं। प्रेम और संतान की स्थिति आपकी अच्छी बनी रहेगी। गणेश जी को प्रणाम करना आपके लिए शुभ होगा।

मिथुन राशि:

मिथुन राशि के जातकों को नाक, कान, या गले की परेशानी हो सकती है। रक्तचाप (ब्लड प्रेशर) बढ़ने के संकेत हैं और मांसपेशियों की समस्या भी हो सकती है। हालांकि, प्रेम और संतान की स्थिति काफी अच्छी है और व्यापार भी अच्छा रहेगा। आपको अपने स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता होगी। लाल वस्तु का दान करना आपके लिए शुभ रहेगा।

कर्क राशि:

कर्क राशि वालों का स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा और वे मुख रोग (मुंह से जुड़ी समस्या) के शिकार हो सकते हैं। धन हानि के संकेत हैं, इसलिए अभी निवेश बिल्कुल न करें। प्रेम और संतान में थोड़ी दूरी बनी रहेगी, लेकिन व्यापार सही चलता रहेगा। बजरंगबली को प्रणाम करना आपके लिए शुभ रहेगा।

सिंह राशि:

घबराहट, बेचैनी बनी रहेगी। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम-संतान भी मध्यम है। व्यापारिक स्थिति आपकी अच्छी चलती रहेगी। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।

कन्या राशि:

खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। सिरदर्द, नेत्र पीड़ा बना रहेगा। प्रेम-संतान का साथ बना रहेगा। व्यापार भी अच्छा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

तुला राशि:

आय के नए मार्ग बनेंगे, पुराने मार्ग से भी पैसे आएंगे। स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित है, प्रेम-संतान भी मध्यम है। व्यापार बहुत अच्छा है। यात्रा का योग बनेगा, यात्रा कष्टप्रद होगी लेकिन लाभप्रद होगी। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

वृश्चिक राशि:

व्यावसायिक उथल-पुथल बनी रहेगी। सीने में विकार संभव है। प्रेम-संतान का सहयोग मिलेगा। व्यापार भी मध्यम गति से आगे बढ़ता रहेगा। सूर्य को जल देना शुभ होगा।

धनु राशि-

स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम है, प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी है, व्यापार भी अच्छा है। अभी यात्रा न करें और भाग्य पर भरोसा करके कोई कार्य न करें, मान-सम्मान पर ठेस पहुंचने का संकेत है। तांबे की वस्तु पास रखना शुभ है।

मकर राशि –

चोट-चपेट लग सकता है, किसी परेशानी में पड़ सकते हैं, परिस्थितियां प्रतिकूल हैं, बच के पार करें। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है, व्यापार लगभग ठीक चलेगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कुंभ राशि-

शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा, गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी, बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित दिख रहा है, प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी बनी रहेगी। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

मीन राशि-

स्वास्थ्य छोटी-मोटी परेशानियां परेशान करेंगी, प्रेम-संतान भी थोड़ा मध्यम रहेगा, व्यापार अच्छा रहेगा। शत्रु एक्टिव रहेंगे लेकिन आपकी जीत होगी। तांबे की वस्तु दान करना शुभ होगा।

Related Posts