BREAKING

फीचर्डविविध

गॉल टेस्ट के पहले दिन भारत का दबदबा: स्वतंत्रता दिवस पर शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने पडिक्कल, राहुल रिटायर हर्ट

देवदत्त पडिक्कल ने अपना आखिरी टेस्ट मैच 2024 में पर्थ में खेला था, जिसमें विराट कोहली ने शतक लगाया था। उसके बाद उन्हें टीम इंडिया में वापसी करने के लिए डेढ़ साल से अधिक का समय लगा। लेकिन वापसी करते ही उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ शानदार शतक जड़ दिया है। राहुल 77 रन बनाकर रिटायर हर्ट हुए हैं…

 

नईदिल्ली (ए)। भारत बनाम श्रीलंका पहला टेस्ट मैच 15 अगस्त से गॉल में खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहले दिन 73 ओवर में 2 विकेट खोकर 288 रन बना लिए हैं। भारत की ओर से देवदत्त पडिक्कल ने शतक लगाया, जबकि केएल राहुल ने अर्धशतकीय पारी खेली।

दिन का खेल खत्म होने तक देवदत्त पडिक्कल 178 गेंद में 131 रन और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत 36 गेंद में 27 रन बनाकर खेल रहे हैं। श्रीलंका की ओर से प्रभात को एक सफलात मिली। यशस्वी जायसवाल 32 के स्कोर पर रन आउट हुए।

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। केएल राहुल और पडिक्कल के बीच शतकीय साझेदारी हो हुई। जायसवाल दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हुए हैं। उन्होंने 32 रन बनाए। चायकाल तक भारत ने 197/1 रन बनाए। पडिक्कल ने शतक लगा दिया है। केएल राहुल 77 रन बनाकर रिटायर हर्ट हुए। भारत 270 की दहलीज पार कर चुका है। श्रीलंकाई गेंदबाज एक वक्त तक विकेट को तरस गए। शुभमन गिल 16 रन बनाकर आउट हो गए हैं।

देवदत्त पडिक्कल ने अपना आखिरी टेस्ट मैच 2024 में पर्थ में खेला था, जिसमें विराट कोहली ने शतक लगाया था। उसके बाद उन्हें टीम इंडिया में वापसी करने के लिए डेढ़ साल से अधिक का समय लगा। लेकिन वापसी करते ही उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ शानदार शतक जड़ दिया है। राहुल 77 रन बनाकर रिटायर हर्ट हुए हैं।

भारत के लिए नंबर 3 पर बैटिंग करने आए बल्लेबाज देवदत्त पडीक्कल ने शतक लगाया और वो कमाल कर दिया जो भारतीय क्रिकेट इतिहास में किसी भी खिलाड़ी ने नहीं किया था। देवदत्त ने श्रीलंका के खिलाफ शतक लगाया और वो 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस पर पर शतक लगाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने। यही नहीं देवदत्त पडीक्कल 21वीं सदी में टेस्ट में शतक लगाने वाले दूसरे बाएं हाथ के भारतीय बल्लेबाज भी बने।

भारत के कप्तान शुभमन गिल के सामने इस मैदान पर जीतने की चुनौती रहेगी। टीम इंडिया 11 सालों से श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में अजेय रही है। हालांकि, अपने विजयी अभियान को जारी रखने के लिए टीम इंडिया को अच्छा खेल दिखाना होगा। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से भारत के लिए यह सीरीज बहुत अहम है।

Related Posts