रायपुर। जिला कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्टर सभाकक्ष में जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जननी पोर्टल (MCH), टीबी कार्यक्रम, यू-विन पोर्टल (टीकाकरण), HPV Vaccination, लेप्रोसी (LCDC), शिशु संरक्षण माह, राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस, आयुष्मान/वय वंदन कार्ड, सीएम हेल्पलाइन, रेन वाटर हार्वेस्टिंग एवं पीएम सूर्य घर योजना की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।
डाटा एंट्री में तेजी कलेक्टर ने सभी प्रकार की डाटा एंट्री 15 दिनों के भीतर अनिवार्य रूप से पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए।
जननी पोर्टल जो निजी अस्पताल जननी पोर्टल में एंट्री नहीं कर रहे हैं उनकी लाइन लिस्टिंग करने कहा। आवश्यकता होने पर उन्हें बैठक में बुलाकर जवाब तलब किया जाएगा। लंबित एंट्री एक सप्ताह में पूरी करें। मेडिकल कॉलेज से एंट्री नहीं होने पर गायनी विभाग के अधिकारियों को अगली बैठक में बुलाने के निर्देश दिए।
टीकाकरण एवं HPV Vaccination : जिले में मात्र 17 प्रतिशत पूर्ण टीकाकरण होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए इसे चिंताजनक बताया। शहरी रायपुर में HPV Vaccination की प्रगति बहुत कम है। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. श्वेता सोनवानी ने विशेष टीकाकरण कैच-अप अभियान एवं शिशु संरक्षण माह में लक्ष्य पूर्ण करने का आश्वासन दिया।
JSY भुगतान : जननी सुरक्षा योजना के लंबित भुगतान तत्काल पूर्ण करने के निर्देश दिए।
अन्य कार्यक्रम : NCD पोर्टल में एंट्री की स्थिति सुधारने कहा। संस्थागत प्रसव, हाई रिस्क प्रेगनेंसी, मातृ मृत्यु, NRC, मलेरिया सहित सभी राष्ट्रीय कार्यक्रमों में संतोषजनक प्रगति नहीं पाए जाने पर नाराजगी जताते हुए लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्यवाही के निर्देश दिए।
सीईओ जिला पंचायत कुमार बिश्वरंजन ने CHO भर्ती की स्थिति की जानकारी ली और भर्ती प्रक्रिया को जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए।
बैठक में कलेक्टर ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में गुणवत्ता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करना प्राथमिकता है। सभी अधिकारी फील्ड विजिट कर योजनाओं का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन सुनिश्चित करें।




























