देश-दुनियाफीचर्ड

पूर्वोत्तर रेलवे बनारस रेल मंडल के मंडुआडीह रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर बनारस किया गया

रायपुर- 20 जुलाई, 2021/पीआर/आर/162

रेल प्रशासन के द्वारा पूर्वोत्तर रेलवे बनारस रेल मंडल के अंतर्गत के मंडुआडीह रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर बनारस किया गया । इस स्टेशन का अग्रेजी नाम BANARAS एवं कोड (BSBS) के और हिन्दी मे बनारस के नाम जाना जाएगा । यह नाम तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

बनारस रेलवे के स्टेशन के प्लेटफार्मो पर बनारस: के बोर्ड हिंदी, उर्दू और अंग्रेजी में भी लिखे गए हैं। बनारस बाबा विश्वनाथ की नगरी होने के कारण भारत के उत्तर, पूर्व, पश्चिम, दक्षिणी राज्यों से ही नहीं विदेश के भक्त भी यहां आकर रमे रहते हैं। आध्यात्मिक मार्ग की तलाश में हजारों विदेशी भक्त प्रतिदिन काशी में रमे रहते हैं। घाटों पर इनका विचरण कौतूहल पैदा करता है। अब यहां आने वाले यात्रियों का जब शिव की नगरी के एक नए गौरव से परिचय होता है तो वह नई अनुभूति लेकर जा रहे हैं।

02833 अहमदाबाद–हावड़ा स्पेशल ट्रेन का पश्चिम रेलवे में कुछ रेलवे स्टेशनों की समय सारणी मे आंशिक परिवर्तन किया गया है

रायपुर – 20 जुलाई, 2021/पीआर/आर/163

यात्रियों की सुविधाओ को ध्यान में रखते हुये रेलवे प्रशासन द्वारा गाडी संख्या 02833 अहमदाबाद–हावड़ा स्पेशल ट्रेन का पश्चिम रेलवे में कुछ रेलवे स्टेशनों की समय सारणी मे एक दिशा में आंशिक परिवर्तन किया गया है । यह परिवर्तन दिनांक 27 जुलाई , 2021 से अहमदाबाद से रवाना होने वाली गाडी संख्या 02833 अहमदाबाद–हावड़ा स्पेशल ट्रेन की समय सारणी में आशिंक परिवर्तन किया गया है । इस गाड़ी के अन्य रेलवे स्टेशनों की समय सारणी यथावत रहेगी।
नयी विस्तृत समय-सारिणी इस प्रकार है-👇

Related Articles

Back to top button