BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

नौकरी लगाने के नाम पर 6.30 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। थाना पुलगांव पुलिस द्वारा नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी कर 6.30 लाख रुपये प्राप्त करने वाले आरोपी की पतासाजी कर गिरफ्तारी की गई तथा वैधानिक कार्यवाही की गई।

प्रार्थिया किरण चंद्राकर, निवासी ग्राम चंदखुरी, जिला दुर्ग द्वारा थाना पुलगांव में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि जान-पहचान के आरोपी इसरार खान द्वारा स्वयं की नगर सेना के अधिकारी से पहचान होने की बात बताकर नगर सेना में नौकरी लगवाने का भरोसा दिया गया था। आरोपी द्वारा नौकरी लगवाने के नाम पर प्रार्थिया के पति से अलग-अलग 15 किस्तों में कुल 6,30,000 रुपये प्राप्त किए गए।

रकम प्राप्त करने के बाद आरोपी द्वारा प्रार्थिया को नौकरी पर नहीं लगवाया गया। प्रार्थिया द्वारा रकम वापस मांगने पर आरोपी द्वारा पैसा वापस नहीं किया गया तथा गाली-गलौज की गई। रिपोर्ट पर थाना पुलगांव में अपराध क्रमांक 756/2026, धारा 318(4) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान थाना पुलगांव पुलिस टीम द्वारा आरोपी की पतासाजी कर उसे पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा नौकरी लगाने के नाम पर रकम प्राप्त करना स्वीकार किया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

आरोपी का नाम: इसरार खान, उम्र 44 वर्ष, निवासी ग्राम चंदखुरी, जिला दुर्ग।

Related Posts