BREAKING

घर-परिवारफीचर्ड

राशिफल 31 अगस्त: कर्क राशि वालों अपमानित होने का भय रहेगा, स्वास्थ्य भी छोटी-मोटी परेशानियों से परेशान करेगा

आज 31 अगस्त 2026, दिन सोमवार, आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि सुबह 8 बजकर 50 मिनट तक रहेगी। वहीं उसके बाद चतुर्थी तिथि शुरू हो जाएगी। वहीं द्वितीय चातुर्मास का 7वाँ दिन, कजरी तीज, बहुला चतुर्थी, महा सन्कद हर चतुर्थी, हेरम्ब संकष्टी, भद्रा, पञ्चक, गण्ड मूल है। आइए जानते हैं आज का राशिफल…

 

 

 

मेष राशि:

खर्च अधिक ता रहेगा। व्यवसाय को लेकर के और जीवनसाथी को लेकर के मन परेशान रहेगा। यह काल्पनिक भी हो सकता है। चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है, यह कोई जरूरी नहीं है कि वो जो आपको चिंता है वास्तविक ऐसी बात हो लेकिन मन चिंतित रहेगा। नसों से संबंधित थोड़ी परेशानी रहेगी। सर दर्द, नेत्र पीड़ा बना रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति काफी सुधार की तरफ है, व्यापार भी लगभग ठीक रहेगा। पीली वस्तु पास रखना और नीली वस्तु का दान करना शुभ होगा। पीली का मतलब है कि चने की दाल दान कर सकते हैं, नीली कोई भी नीला कुछ समझ में न आए तो नीला वस्त्र दान कर दीजिए।

वृषभ राशि:

मानसिक तौर पर बहुत प्रसन्न रहेंगे। थोड़ी यह प्रसन्नता भी रहेगी क्योंकि शनि-चंद्रमा का एक साथ विषयोग चल रहा है लेकिन चंद्रमा रेवती नक्षत्र में चल रहे हैं जो कि आपके बुध का नक्षत्र है और आपका धनेश और पंचमेश है बुध तो एक अच्छी स्थिति आपकी बनी रहेगी। आय के नए-नए मार्ग बनेंगे, पुराने मार्ग से भी पैसे आएंगे। यात्रा का योग बनेगा, शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य पहले से बहुत अच्छा चल रहा है। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी चल रही है, एक शुभ संकेत दिख रहा है हर तरीके से। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

मिथुन राशि:

कोर्ट-कचहरी से थोड़ा बचना चाहिए। बाकी व्यवसाय रुक-रुक करके आगे बढ़ेगा लेकिन आगे बढ़ेगा। सीने में विकार संभव है। प्रेम-संतान की स्थिति काफी अच्छी है। कुल मिलाकर के थोड़ा डिस्टरबेंस के साथ बहुत ही शुभ समय का निर्माण हो रहा है, काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कर्क राशि:

अपमानित होने का भय रहेगा। स्वास्थ्य भी छोटी-मोटी परेशानियों से परेशान करेगा। प्रेम से थोड़ी दूरी चल रही है। संतान वाले संतान को लेकर के थोड़ा मन परेशान रखेंगे। व्यापारिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। बजरंगबली को प्रणाम करना शुभ होगा।

सिंह राशि:

परिस्थितियां प्रतिकूल है, थोड़ा ध्यान रखिएगा चोट-चपेट लग सकता है। वाहन धीरे चलाएं, कोई रिस्क ना लें। हालांकि लग्नेश स्वयं लग्न में बैठे हैं, राशीश स्वयं राशि में बैठे हैं, बचाव पक्ष काफी स्ट्रॉन्ग है, फिर भी ध्यान रखने की आवश्यकता है। चंद्रमा जिस घर में जाता है, उसको एनर्जाइज कर देता है। यहां मारक स्थिति बन रही है, अष्टम भाव में चंद्रमा है, परेशान कर सकता है चोट थोड़ा, तो आप ध्यान रखिएगा। बृहस्पति उच्च का होकर के द्वादश भाव में हैं, प्रेम में दूरी बनी रहेगी लेकिन उच्चता का बोध होगा, प्रेम का बोध होगा, लगाव का बोध रहेगा। संतान को लेकर के मन चिंतित हो सकता है, लेकिन संतान आपकी आज्ञा का पालन करेगी और संतान आपकी बढ़ रही है। व्यवसाय आपका बहुत अच्छा है हर दृष्टिकोण से। निवेश के लिए उपयुक्त समय है क्योंकि व्यवसाय का भाव व्यवसाय भाव का स्वामी द्वितीय भाव में बैठा हुआ है, यह अच्छा स्थिति है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कन्या राशि:

शुभता के प्रतीक बने हुए हैं, आकर्षण के केंद्र बने हुए हैं। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात हो रही है, जीवनसाथी में प्रेम पनप रहा है। बस उदर रोग से थोड़ा परेशान हो सकते हैं, ध्यान रखिएगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति बहुत अच्छी बनी रहेगी, शनि देव को प्रणाम करना शुभ होगा।

तुला राशि:

स्वास्थ्य मध्यम है। राशीश द्वादश भाव में नीच के हैं, कमजोर स्थिति में है। छोटी-मोटी परेशानी परेशान करेगी। चंद्रमा उधर कष्ट भाव में है, शत्रु को एक्टिव किए हैं। हालांकि बुद्धि से सबको जीत लेंगे आप। गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी, बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान भी मध्यम रहेगा, शनि देव को प्रणाम करना शुभ होगा।

वृश्चिक राशि:

भावनाओं पर काबू रखें। नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा मानसिक तौर पर। प्रेम में तू-तू मैं-मैं का संकेत है। विद्यार्थियों के लिए असमंजस की स्थिति होगी। स्वास्थ्य भी प्रभावित है क्योंकि राशीश अष्टम भाव में बैठा है, बुध के घर में। तो एक थोड़ा मध्यम समय का निर्माण हो रहा है, थोड़ा बच के पार करिएगा। कोई महत्वपूर्ण निर्णय भी मत लीजिएगा। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।

धनु राशि:

भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी अभी रोक दें। घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार हो रहा है, सीने में विकार संभव है। प्रेम की स्थिति बड़ी अच्छी है, संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। व्यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं। नीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

मकर राशि:

व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी, अपनों का साथ होगा। नाक, कान, गला की थोड़ी परेशानी हो सकती है और कुछ लोगों को चिन्हित करें, वो व्यापार में थोड़ा नेगेटिविटी फैला रहे हैं। प्रेम-संतान अच्छा है, काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कुंभ राशि:

धनार्जन होगा, कुटुंबों में वृद्धि होगी लेकिन निवेश किए तो नुकसान भी होगा और जुबान से ज्यादा बोले तो झगड़ा भी होगा, इस बात का ध्यान रखिएगा। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है, व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

मीन राशि:

सकारात्मक और नकारात्मक दोनों ऊर्जा इस समय काम करेगी। प्रेम को लेकर सकारात्मक भी रहेंगे, नकारात्मक भी रहेंगे और संतान वाले संतान को लेकर के रहेंगे। बाकी स्वास्थ्य मध्यम है, प्रेम-संतान मध्यम है, व्यापार अच्छा है। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।

Related Posts