दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

दुर्ग सांसद विजय बघेल ने संस्कृति, पर्यटन और उत्तरपूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री गंगापरम किशन रेड्डी से मुलाकात कर क्षेत्रीय संस्कृतिक केंद्र व कला लाइब्रेरी को भिलाई में स्थापित करने का अनुरोध किया

भिलाई। आज दिनांक 21 जुलाई, 2021 को दुर्ग लोक सभा सांसद विजय बघेल और बेदुराम कश्यप पूर्व विधायक, जगदलपुर विधान सभा, बस्तर के साथ संस्कृति, पर्यटन और उत्तरपूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री गंगापरम किशन रेड्डी से उनके ऑफिस शास्त्री भवन मे मुलाक़ात किया। सांसद ने रंगमंच एवं ललित कलाओ को समर्पित संस्था “संस्कार भारती”, रायपुर द्वारा प्रस्तावित केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के कला साहित्य के स्वायत्त निकाय के रीजनल सेंटर बोद्ध संस्थान, संग्रहाल्य, क्षेत्रीय संस्कृतिक केंद्र व कला लाइब्रेरी को भिलाई छत्तीसगढ़ मे स्थापित करने के लिये मंत्री से अनुरोध किया, जिनका लाभ राज्य एवं मध्य क्षेत्र के सभी कला साधको हो मिल सके।

दुर्ग सांसद ने मंत्री को बताया कि भिलाई इस्पात संयंत्र के अंतर्गत अनेक बड़े स्कूल बंद होकर उनके भवन खाली पड़े है, जिनके इनफ्रास्ट्रक्चर मे आवश्यक सुधार कर कम खर्च एवं कम समय मे कला अकादमी एवं अन्य संस्थान शुरू किये जा सकते है, इसके लिये इस्पात मंत्रालय का सहयोग आवश्यक है। इसके प्रत्युत्तर मे मंत्री ने दुर्ग सांसद को आश्वस्त किया कि वो इस विषय मे इस्पात मंत्री से बात करके इस कार्य को जल्द से जल्द पुरा करवाने का प्रयास करेंगे।

दुर्ग सांसद ने मंत्री को बताया कि छत्तीसगढ़ नक्सल प्रभावित (कुछ भाग) राज्य होने के कारण कला एवं संस्कृति मे समृद्द होते हुए भी देश और दुनिया मे अन्य राज्यो से अवसर की दृष्टि से पिछड़ा हुआ है और छत्तीसगढ़ राज्य मे संस्कृति और पर्यटन के क्षेत्र मे अपार संभावना छुपी हुई है। दुर्ग सांसद इसके पहले भी दिनांक 23 फरवरी, 2021 को तत्कालीन संस्कृति मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल को पत्र लिख कर यह विषय उनके संज्ञान मे ला चुके है।

Related Articles

Back to top button