BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

SP त्रिलोक बंसल ने थाना अजाक का किया वार्षिक निरीक्षण, लंबित प्रकरणों को समय-सीमा में निपटाने के दिए निर्देश

बेमेतरा। पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल ने थाना अजाक का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना स्टाफ को निर्धारित एवं साफ-सुथरी वर्दी धारण करने, अनुशासन बनाए रखने तथा अपने कर्तव्यों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करने के निर्देश दिए।

एसपी त्रिलोक बंसल ने थाना पहुंचने वाले फरियादियों की समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुनकर उनका शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं एवं बुजुर्गों के साथ संवेदनशील एवं सम्मानजनक व्यवहार करने तथा महिला आगंतुकों एवं रिपोर्टकर्ताओं की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए तत्काल उचित कार्रवाई सुनिश्चित करने कहा।

निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना भवन एवं परिसर को साफ-सुथरा रखने, लंबित अपराधों एवं शिकायतों का शीघ्र निराकरण करने तथा वरिष्ठ कार्यालय से प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

एसपी द्वारा थाना के अपराध जरायम रजिस्टर, रोजनामचा, शिकायत रजिस्टर, ड्यूटी रजिस्टर, राहत राशि रजिस्टर, बस वारंट, आवक-जावक रजिस्टर सहित अन्य महत्वपूर्ण रजिस्टरों का अवलोकन एवं जांच की गई। उन्होंने राहत राशि से संबंधित प्रकरणों को शीघ्र तैयार कर भेजने के निर्देश दिए।

एसपी त्रिलोक बंसल ने थाना स्टाफ को निर्देशित किया कि प्रत्येक फरियादी की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए संवेदनशीलता और संयम के साथ व्यवहार करें तथा पीड़ितों को पुलिस से त्वरित एवं उचित सहायता उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

इस दौरान रीडर-1 निरीक्षक कृष्णकांत सिंह, प्रधान आरक्षक गोपाल ठाकुर, सुशील वैष्णव, आरक्षक कमलेश नवरत्न, रीडर-1 शाखा से आरक्षक वासुदेव साहू सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Posts