BREAKING

घर-परिवारफीचर्ड

राशिफल 2 सितंबर: धनु राशि वालों भावुकता के शिकार हो सकते हैं, प्रेम में तू-तू मैं-मैं की स्थिति है

आज 2 सितंबर 2026, बुधवार को भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है। आज हल षष्ठी या हरछठ का व्रत रखा जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान श्रीकृष्ण के बड़े भाई बलराम जी का जन्म हुआ था। इस दिन माताएं अपने संतान की लंबी आयु और सुख-समृद्धि की कामना के साथ व्रत रखती हैं। इस व्रत को हरछठ, हलछठ, ललई छठ और हल षष्ठी के नाम से जाना जाता है। इस व्रत में खेतों में हल से जोते गए अनाज या फल आदि खाने की मनाही होती है। व्रत करने वाले महिलाएं पानी में उगने वाले फल जैसे सिंघाड़ा आदि का सेवन कर सकती हैं। आइए जानते है आज का राशिफल…

 

 

मेष राशि:

जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। मानसिक चंचलता पर काम कीजिएगा। प्रेम-संतान की स्थिति काफी अच्छी है। क्रोध पर काबू रखिएगा। व्यापारिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। सूर्य को जल देना शुभ होगा।

वृषभ राशि:

खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। अनाप-शनाप खर्चे होंगे। अज्ञात भय सताएगा। सरदर्द और नेत्र-पीड़ा के संकेत हैं। प्रेम-संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम रहेगी। व्यापारिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। निवेश अभी मत करिएगा। जुबान पर कठोर भाषा के प्रयोग से बचिएगा। बाकी स्थिति आपकी अच्छी है। पीली वस्तु या चने की दाल इत्यादि का दान करना शुभ होगा।

मिथुन राशि:

आय के नए-नए मार्ग से जुड़ेंगे आप। पुराने मार्ग बने रहेंगे। रुका हुआ धन, अगर किसी को दिए हैं तो वापस आने के संकेत हैं, इस पर आप काम कर लीजिए। यात्रा सफलतापूर्वक चलेगी और यह लाभप्रद भी होगी। प्रेम-संतान की स्थिति काफी अच्छी रहेगी। व्यापार अच्छा है। स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान देना चाहिए आपको। लग्न का मंगल रक्त-संक्रमण दे सकता है। लाल वस्तु या मसूर की दाल इत्यादि का दान करिए, शुभ होगा।

कर्क राशि:

कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगा। व्यापारिक सफलता मिलेगी। पिता का साथ होगा। राजनीतिक लाभ मिलेगा। उच्च अधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। प्रेम से थोड़ी दूरी बनी रहेगी। संतान को लेकर मन परेशान रहेगा। व्यापारिक स्थिति आपकी अच्छी है, बाकी स्थिति भी अच्छी है। बजरंगबली को प्रणाम करना शुभ होगा।

सिंह राशि

भाग्य साथ देगा। यात्रा का योग बनेगा, स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम में दूरी रहेगी, अपनापन बना रहेगा। संतान को लेकर मन खिन्न रहेगा, लेकिन संतान आपकी तरक्की करेगी। एक शुभ समय कहा जाएगा, लेकिन बहुत आनंददायक समय नहीं कहा जाएगा। लाल वस्तु पास रखना और भगवान विष्णु को पीली वस्तु अर्पित करना शुभ होगा।

कन्या राशि

थोड़ा बचकर पार करिएगा। चोट-चपेट लग सकती है या किसी परेशानी में पड़ सकते हैं, परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। प्रेम और संतान की स्थिति आपकी अच्छी है, व्यापार भी आपका अच्छा चलेगा। वाहन धीरे चलाइएगा, कोई रिस्क मत लीजिएगा। शनिदेव को प्रणाम करना और लाल वस्तु का दान करना शुभ होगा।

तुला राशि

जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी, डेटिंग का समय यह शुभ है। प्रेम, संतान और व्यापार सब कुछ अच्छा है। मानसिक चंचलता पर जरूर थोड़ा काम करिएगा और ध्यान रखिएगा। लाल वस्तु दान करना शुभ होगा।

वृश्चिक राशि

स्वास्थ्य से संबंधित छोटी-मोटी परेशानियां परेशान करेंगी। लग्नेश अष्टम भाव में हैं और चंद्रमा षष्ठ भाव में हैं, थोड़ा सा बचकर पार करिएगा। शत्रु भी एक्टिव रहेंगे, हालांकि कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे आपका। प्रेम और संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। हरी वस्तु का दान करना शुभ होगा।

धनु राशि:

भावुकता के शिकार हो सकते हैं, प्रेम में तू-तू मैं-मैं की स्थिति है। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहेगा। फिर भी प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी रहेगी, व्यापारिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। बस महत्वपूर्ण निर्णय थोड़ा अभी रोक कर लीजिएगा। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।

मकर राशि:

भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी का प्रबल योग बनेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा, प्रेम-संतान, व्यापार बहुत अच्छा होगा। गृह कलह के शिकार हो सकते हैं, उस पर थोड़ा ध्यान रखिएगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कुंभ राशि:

पराक्रम रंग लाएगा, रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे, व्यावसायिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, प्रेम-संतान मध्यम रहेगा, व्यापारिक स्थिति आपकी अच्छी बनी रहेगी। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

मीन राशि:

धनागमन होगा, कुटुंबों में वृद्धि होगी, अपनों की संख्या बढ़ेगी। लेकिन जुबान पर काबू रखिएगा और अभी निवेश मत करिएगा। बाकी स्थिति आपकी अच्छी बनी हुई है। नीली वस्तु का दान करना, शनि देव को प्रणाम करना शुभ होगा

Related Posts