दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

मैत्री बाग एवं भेलवा तालाब जैसे अन्य पार्क अब खुलेंगे, कोरोना गाइडलाइन करना होगा पालन, निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने जारी किया आदेश

भिलाई। नगर पालिक निगम, भिलाई क्षेत्र के प्रमुख तालाबों, उद्यानों, खेलकूद परिसर आज से फिर गुलजार होंगे, लंबे समय के बाद लोग उद्यानों, तालाब किनारे चहलकदमी कर सकेंगे। कोरोना महामारी के संक्रमण के रोकथाम के लिए बंद किए सार्वजनिक स्थानों को फिर से शुरू करने निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने आदेश जारी किया है।

कोविड 19 के नियमों का पालन करते हुए मरोदा के मैत्री गार्डन, सेक्टर 05 के शहीद पार्क, शहीद राजेश पटले स्पोर्ट्स कंपलेक्स सेक्टर 2,भेलवा तालाब नेहरू नगर, खुर्सीपार का बापू नगर उद्यान एवं वार्ड क्रमांक 25 का जवाहर नगर स्पोर्ट्स कांपलेक्स को इनके प्रचलित समय पर खोलने की अनुमति आयुक्त द्वारा प्रदान कर दी गई है।

उल्लेखनीय है कि कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी द्वारा जारी किये संशोधित आदेश के तहत सभी वाटर पार्क, थीम पार्क, सिनेमा हॉल/थिएटर, स्विमिंग पूल तथा सामूहिक स्थल आम जनता के लिए खोले जाने के निर्देश के तहत भिलाई निगम प्रशासन द्वारा निगम क्षेत्र के तालाबों, उद्यानो, खेलकूद मैदानो को शुरू किया जाएगा, जिसका आदेश आज जारी हो गया है।

कोविड 19 संक्रमण के बढ़ने के कारण इसके रोकथाम के लिए निगम द्वारा प्रमुख सार्वजनिक स्थलों को बंद किया गया था, ताकि लोग एक दूसरे के संपर्क में आने से बचे और संक्रमण को नियंत्रित किया जा सके।

Related Articles

Back to top button