आज 7 सितंबर 2026 दिन सोमवार, आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की एकादशी शाम 05 बजकर 03 मिनट तक रहेगी। वहीं उसके बाद द्वादशी शुरू हो जाएगी। साथ ही आज द्वितीय चातुर्मास का 15वाँ दिन, बछ बारस द्वादशी, अजा एकादशी, सर्वार्थ सिद्धि योग है। आज पुनर्वसु नक्षत्र शाम 06 बजकर 14 मिनट तक रहेगा। वहीं उसके बाद पुष्य नक्षत्र शुरू हो जाएगा। आइए जानते हैं आज का राशिफल…
मेष राशि:
व्यवसायिक सफलता मिलेगी। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी होगी। प्रेम, संतान की स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। व्यापार बहुत अच्छा रहेगा और निवेश के लिए उपयुक्त समय रहेगा। खासकर भूमि, भवन, वाहन में निवेश करना अच्छा होगा। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।
वृषभ राशि:
धनागमन होगा, व्यवसायिक सफलता मिलेगी। मिला-जुला समय होगा। पराक्रम बढ़ाने वाला, धन देने वाला, अपनों का साथ मिलने वाला और धन व व्यवसाय का समागम रहेगा आपके जीवन में। प्रेम, संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम हो सकती है। व्यापारिक स्थिति बड़ी ही अच्छी है। पीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।
मिथुन राशि:
शब्द साधक की तरह व्यवहार करेंगे और आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। जिस चीज़ की ज़रूरत होगी, उसकी उपलब्धता होगी। स्वास्थ्य थोड़ा ऊपर-नीचे हो सकता है। प्रेम, संतान अद्भुत है और व्यापार बहुत अच्छा है। पीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।
कर्क राशि:
दोपहर के बाद शुभता के प्रतीक बन जाएंगे। समाज में सराहे जाएंगे, आपका कद बढ़ेगा। स्वास्थ्य में सुधार हो जाएगा। प्रेम से थोड़ी दूरी बनी रहेगी, संतान की स्थिति भी थोड़ी मध्यम रहेगी, लेकिन व्यापारिक स्थिति बड़ी अच्छी हो जाएगी। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।
सिंह राशि:
खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। यद्यपि कि शुभ कार्यों में खर्च होगा, लेकिन कर्ज की स्थिति आ सकती है। प्रेम में दूरी रहेगी। व्यापारिक स्थिति उतार-चढ़ाव के साथ चलेगी। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।
कन्या राशि:
आय के नए-नए मार्ग बनेंगे। पुराने मार्ग से भी पैसे आएंगे। यात्रा लाभान्वित करेगा। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। प्रेम, संतान, व्यापार सब कुछ बहुत बढ़िया है। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।
तुला राशि:
कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगा। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। विस्तार होगा व्यापार का। पिता का साथ होगा, उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। प्रेम, संतान थोड़ा मध्यम रहेगा, व्यापार अच्छा है। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।
वृश्चिक राशि:
भाग्य में सुधार हो जाएगा, जोखिम से निकल जाएंगे। यात्रा लाभान्वित करेगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।
धनु राशि:
कोई भी शुभ कार्य दोपहर तक निपटा लें। इसके बाद थोड़ा जोखिम भरा समय शुरू होगा, वाहन धीरे चलाएं। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी बनी रहेगी और व्यापारिक स्थिति भी लगभग ठीक रहेगी, लेकिन किसी भी तरीके से रिस्क मत लीजिएगा। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।
मकर राशि:
शुभता से जुड़ेंगे। जीवनसाथी के साथ बड़ी अच्छी स्थिति, पवित्रता के साथ जुड़ रहे हैं। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है, व्यापार अच्छा है। नव-प्रेम का आगमन हो सकता है और पुराने प्रेम में हैं तो मैच्योरिटी की तरफ जा रही है। पीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।
कुंभ राशि:
शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। यूं कहें कि शत्रु भी मित्रवत व्यवहार करेंगे। गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी, बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य से संबंधित छोटी-मोटी परेशानी आपको परेशान करेगी। पीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।
मीन राशि:
विद्यार्थियों के लिए बड़ा अच्छा समय है। लेखकों के लिए, कवियों के लिए, जो लोग कुछ वाद्य बजाते हैं या नृत्य करते हैं, उन सारे लोगों के लिए बड़ा ही अच्छा समय रहेगा। कुछ सीखने के लिए, सिखाने के लिए, प्रेम, संतान, व्यापार अद्भुत दिख रहा है। थोड़ा स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिएगा। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।










































