छत्तीसगढ़फीचर्ड

कोविड-19 से बचाव के लिए 04 वर्षीय आराध्या ने वीडियो से लोगो को किया जागरूक, SP सुकमा ने की प्रशंसा

भिलाई @ अमित सोनी। वैश्विक महामारी कोरोना से बचने के लिए और जनता को जागरूक करने सरकार और लोग अपने अपने स्तर अभियान चलाये हुए है। ऐसे में सुकमा की महज 4 वर्षीय आराध्या चांडक ने एक वीडियो के माध्यम से कोरोना से बचने विभिन्न तरीकों से लोगो को सोख दे रही है। यह वीडियो सोशल मीडिया के माध्यम से सुकमा पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा तक पहुंचा और उन्होंने इस नन्ही से बालिका की प्रशंसा की है। एसपी नेे इस नन्ही सी बालिका को अपने कार्यालय बुलाकर शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल की मंगल कामना की है।
प्रशंसा पत्र में लिखा है….
प्रिय आराध्या,
सोशल मीडिया के माध्यम से यह संज्ञान में आया है कि वैश्विक महामारी कोरोना के दौर में आपके द्वारा वीडियो के माध्यम से कोविड-19 से बचाव हेतु विभिन्न तरीके बताते हुए लोगो को सीख दी रही है। महज 04 वर्ष की उम्र में आपके द्वारा किया गया यह प्रयास अत्यंत सराहनीय है एवं मैं इस कार्य के लिए आपकी प्रशंसा करता हु और यह उम्मीद करता हु की आप जैसे-जैसे बड़ी होती जाओगी, इसी तरह से जन जागरूकता लोगो तक पहुँचाओगी।
आपके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना करता हूं।

Related Articles

Back to top button