BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत कुल 111 हितग्राहियों को सामग्री, चेक, प्रमाणपत्र एवं अधिकार अभिलेखों का हुआ वितरण

दुर्ग। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी एवं फ्लैगशिप योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के अंतर्गत हितग्राहियों को राहत राशि, अधिकार पत्र, सुरक्षा किट एवं सामग्री का वितरण किया। कार्यक्रम में राजस्व, जिला पंचायत, स्वास्थ्य, श्रम, महिला एवं बाल विकास, मत्स्य, नगर निगम, विद्युत तथा कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के तहत पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया।

राजस्व विभाग के अंतर्गत स्वामित्व योजना के तहत ग्राम मातरोडीह के हितग्राही रामजी निषाद, बसंत साहू, बिसहत यादव, कुमारी बाई एवं पुनिया बाई को अधिकार अभिलेख का वितरण किया गया। वहीं आर.बी.सी. 6-4 व आपदा प्रबंधन कोष योजना के अंतर्गत सोनबाई को गणेश मेश्राम, सुमित्रा पेटले, खुमान सिंह साहू एवं सोहद्रा बाई निषाद को मकान क्षति सहायता प्रदान की गई।

इसके अलावा उत्कृष्ट सेवाओं हेतु पटवारी, कोटवार, एसडीआरएफ एवं पुलिस विभाग के कर्मचारियों जयकरण सोनी, चंद्रमोहन साव, सुखदास उर्फ राजेश्वर मानिकपुरी, अमित कुमार देवदास, धनीराम यादव, ईश्वर खरे, हबीब उल्लाह खान, भूपेन्द्र सिंह राजपूत, गोपी पाटिल, राजेश कुमार नेताम, राजेश यादव, भानूप्रताप मंडावी, सूरज कुमार भांडेकर, रमेश कुमार रात्रे, राजू महानंद, चन्द्रप्रकाश तथा उप निरीक्षकों गुरुविन्दर सिंह संधू, चन्द्रशेखर सोनी, पारस सिंह ठाकुर व मानसिंह सोनवानी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

जिला पंचायत दुर्ग द्वारा संचालित सामुदायिक निवेश निधि योजना के तहत इंदु जांगड़े, विनीता रात्रे को, आपदा प्रबंधन कोष योजना के तहत योगिता साहू तथा राजेश्वरी यादव को तथा प्रधानमंत्री ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत रेणुका साहू को लाभान्वित किया गया। वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत मीनाबाई एवं गोमती बाई को, योगेश निर्मलकर, गीता बाई, भिखारी राम को नए पक्के मकानों की चाबियां सौंपी गईं। वी.बी.जी.राम.जी. योजना के तहत मंजुलता सोनवानी व सोहद्रा गायकवाड़, सुधीया टंडन, सोनवती, किरण सेन को जॉब कार्ड वितरित किए गए। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत नरेश कुमार, दामिनी रजक, उषा किरण, नीता मारकंडे व खिलेद्राणी को चेक प्रदान किए गए।

स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत शिव कुमार महोबिया, होलीराम श्यामकुवंर को आयुष्मान कार्ड तथा गीता सिन्हा, देवेन्द्र कुमार मारकण्डे और उमेश कुमार दास को आयुष्मान वय वंदन वितरित किए गए। एच.पी.वी. टीकाकरण अभियान के तहत गौरी देवांगन, सौम्या पटेल, नित्या चवरिया, नितप्रिय मिश्रा व स्वेच्छा शाक्य को एच.पी.वी. प्रमाण पत्र दिए गए। सामाजिक सहभागिता के तहत रक्तदान हेतु ब्रम्हकुमार संस्था, नव दृष्टि फाउंडेशन तथा समर्पित परिश्रम सामाजिक समिति एवं संत निरंकारी संस्था को, देहदान हेतु सुरेन्द्र गोधा, कामता प्रसाद चन्द्राकर व नीलकंठ अग्रवाल को, त्वचा दान हेतु रानी शुक्ला, सुनीति गोवर्धन व कुसुम तोपखानेवाले को तथा नेत्रदान हेतु गोपा भाई परिवार, हरमीन्दर सिंग भाटिया व नेमीचंद जैन को सम्मान प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

श्रम विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना के अंतर्गत सरस्वती बाई (पत्नी) को 5 लाख रुपये तथा मंजू यादव एवं दीपक कुमार बंजारे को 1-1 लाख रुपये की सहायता राशि के चेक सौंपे गए। महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत सक्षम योजना के तहत अमेरिका देवांगन, कमलेश्वरी देवांगन, को सहायता राशि के चेक दिए गए। वहीं सेवा संकल्प अभियान के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सरिता साहू, ननकी लहरी सुनीता मांझी, सीमा जंघेल, ईश्वरी सेन, ममता शर्मा, रुखमणी साहू एवं लता साहू को सम्मान पत्र प्रदान किए गए।

मत्स्य पालन विभाग अंतर्गत नाव जाल सहायता योजना के तहत राजू व सत्रुहन को जाल तथा फुटकर विक्रय योजना के तहत सुनीता बाई व कलेन को आइस बॉक्स वितरित किए गए। साथ ही ज्योति मछुआ सहकारी समिति मर्यादित रानीतराई एवं जय मां चण्डी मछुआ सहकारी समिति मर्यादित को तालाब पट्टा वितरण किया गया। नगर निगम दुर्ग अंतर्गत एम.सी.सी. स्वच्छता दीदियों एवं प्लेसमेंट कर्मचारियों भावना धर्मकार, छाया चौधरी, दिनेश टंडन, फलेश्वर मेश्राम व गीता राव को सम्मानित किया गया तथा प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत पिंकी विश्वकर्मा, अशोक दास वैष्णव, चंदन राम, लुमेश, व श्री कन्हैया को स्वरोजगार हेतु चेक वितरित किए गए।

विद्युत विभाग (सीएसपीडीसीएल) के अंतर्गत सेवा सेतु अभियान के तहत कर्मिचारियों डोरेलाल, खोवाराम, पिनु यादव, हरी लहरे व संजय राउत को सेफ्टी किट वितरित की गई। कृषि विभाग अंतर्गत नेशनल मिशन ऑन एडिबल ऑयल-ऑयलसीड्स योजना के अंतर्गत कृषक धनेश्वर/अनंदराम, दोहित/अमर सिंह, गिरजाशंकर/रिखीराम, शेषनारायण/नेतराम व सुनील/लखन को उन्नत किस्म के सरसों बीज मिनीकिट का वितरण किया गया।

Related Posts