BREAKING

घर-परिवारफीचर्ड

राशिफल 11 अक्टूबर: मेष राशि वालों दोपहर के बाद थोड़ी परेशानी का समय आएगा, स्वास्थ्य पर ध्यान देना पड़ेगा

आज 11 अक्टूबर 2026 को आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि रात 9:31 बजे तक रहेगी. इसके बाद द्वितीया तिथि शुरू हो जाएगी. आज रविवार को सुबह 6:26 बजे सूर्योदय और शाम 6:01 बजे सूर्यास्त होगा. वहीं, सुबह 6:47 बजे चंद्रोदय और शाम 6:19 बजे चंद्रास्त होगा। आज शारदीय नवरात्र का पहला दिन है, इस दिन माँ शैलपुत्री (मां दुर्गा का प्रथम स्वरूप) की पूजा की जाएगी. इसके अलावा घटस्थापना (कलश स्थापना) की जाएगी। आइए जानते हैं आज का राशिफल…

 

मेष राशि: मिला-जुला रिजल्ट रहेगा. दोपहर के बाद थोड़ी परेशानी का समय आएगा, स्वास्थ्य पर ध्यान देना पड़ेगा. प्रेम-संतान का साथ बना रहेगा और व्यापारिक स्थिति भी आपकी अच्छी रहेगी। थोड़ा सा निर्णय को सोच-समझकर लेना आपके लिए उचित होगा। कोई रिस्क लेने लायक अभी नहीं है। सूर्य को जल देना शुभ होगा।

वृषभ राशि: आनंददायक जीवन गुजारेंगे। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी, स्वास्थ्य में सुधार होगा और व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। पराक्रमी बने रहेंगे और व्यावसायिक सफलता मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं। लाल वस्तु का दान करना शुभ होगा।

मिथुन राशि: डिस्टर्बिंग टाइम रहेगा, थोड़े शत्रु एक्टिव रहेंगे। स्वास्थ्य भी छोटी-मोटी परेशानियों से परेशान होगा। प्रेम-संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा और व्यापार भी अच्छा रहेगा। बजरंगबली को प्रणाम करना शुभ होगा।

कर्क राशि: भावुकता में आकर कोई निर्णय मत लीजिएगा। लिखने-पढ़ने में समय व्यतीत करिए। स्वास्थ्य ऊपर-नीचे, प्रेम-संतान थोड़ा मध्यम और व्यापारिक स्थिति बहुत अच्छी है। ऐसे भी इन दिनों भाग्य का पूरा-पूरा साथ मिल रहा है आपको। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।

सिंह राशि: स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम की स्थिति थोड़ी मध्यम है, संतान की स्थिति मध्यम है। व्यापारिक स्थिति बहुत अच्छी है, पराक्रमी बने रहेंगे और किया गया पराक्रम सफलता दिलाएगा। एक बड़ी व्यावसायिक सॉफ्ट एनर्जी आपके अंदर बनी हुई है। पीली वस्तु पास रखना और शुभ होगा।

कन्या राशि: कन्या राशि की स्थिति अच्छी है। स्वास्थ्य पहले से बेहतर, प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी और व्यापारिक स्थिति भी बहुत अच्छी है। व्यावसायिक स्थिति आपकी बहुत अच्छी चल रही है। लाल वस्तु का दान करना शुभ होगा।

तुला राशि: धन का आगमन होगा, कुटुंबों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य बहुत बढ़िया चल रहा है, भाग्य साथ दे रहा है, एक बड़ी अच्छी स्थिति है। फिर भी अभी निवेश मत करिएगा। लाल वस्तु का दान करना शुभ होगा।

वृश्चिक राशि: एक ऊर्जा आप में आ जाएगी, यह पॉजिटिव एनर्जी होगी। प्रेम-संतान बहुत अच्छा रहेगा, व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। जरूरत के हिसाब से जीवन में जो चाहेंगे उसकी उपलब्धता होगी, तो एक अच्छी स्थिति बन रही है। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।

धनु राशि: खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम है। प्रेम-संतान की स्थिति भी मध्यम है, जबकि व्यापारिक स्थिति आपकी अच्छी है। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।

मकर राशि: आय के नए-नए मार्ग बनेंगे और पुराने मार्ग से भी पैसे आएंगे। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। लाल वस्तु का दान करें।

कुंभ राशि: कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी और व्यावसायिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर, प्रेम-संतान की स्थिति में सुधार हो चुका है और व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि: जोखिम से उबर रहे हैं आप। स्वास्थ्य में सुधार हो जाएगा, प्रेम-संतान भी अच्छा हो जाएगा और व्यापारिक स्थिति भी अच्छी हो जाएगी। शिव जी का जलाभिषेक करना शुभ होगा।

Related Posts