दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

रुद्राक्ष शोध संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम को गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने संबोधित करते हुए कहा- हमारे देश की परंपरा गहराई से आध्यात्मिक है

दुर्ग। हमारे देश की परंपरा गहराई से आध्यात्मिक है। आध्यात्मिकता हमारे जीवन को सार्थकता प्रदान करती है। हमारे आचरण को शुद्ध करती है। बेल्हारी में आयोजित कार्यक्रम में यह संदेश गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने दिया।

कार्यक्रम का आयोजन रूद्राक्ष शोध संस्थान ने किया। इस मौके पर रूद्राक्ष के पौधों का रोपण भी किया गया। मंत्री ने इस अवसर पर अपने संदेश में कहा कि आध्यात्मिकता हमारे कार्यों को उचित उद्देश्य प्रदान करती है। हम अपने कार्यों को बेहतर तरीके से करने के लिए प्रवृत्त होते हैं।

उन्होंने कहा कि रुद्राक्ष शोध संस्थान द्वारा यह कार्यक्रम किया जा रहा है। यह बहुत अच्छी बात है। समाज में अच्छी चीजों का संदेश ऐसे कार्यक्रमों से जाता है।

सत्संग का विशेष महत्व होता है। बेहतर विचारों से बेहतर कर्म की पृष्ठभूमि तैयार होती है। इस मौके पर साहित्यकार परदेशीराम वर्मा एवं आचार्य गिरधर शर्मा ने भी अपना संदेश दिया। इस मौके पर मुख्यमंत्री के ओएसडी आशीष वर्मा भी उपस्थित रहे।

गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू सादगी से मनाएंगे अपना जन्मदिन 

 गृह एवं लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू 6 अगस्त को अपना जन्मदिन दुर्ग स्थित निवास में सांकेतिक तौर पर मनाएंगे।

मंत्री श्री साहू ने कोविड-19 के नियमों का पालन करने के उद्देश्य से जन्मदिन को सादगी के साथ मनाने का निर्णय लिया है। उन्होंने लोगों से कोविड-19 नियमों का पालन करते हुए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित करने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button