आज 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार से कार्तिक माह प्रारंभ हो गया है। इस बार कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि का क्षय रहेगा। आज चंद्रमा मेष राशि में रात 09 बजे के आसपास तक संचरण करेंगे उसके बाद वृषभ राशि में आ जाएंगे। कार्तिक माह भगवान विष्णु, मां लक्ष्मी और भगवान शिव की आराधना के लिए अति उत्तम माना जाता है। मान्यता है कि कार्तिक माह में स्नान और दान करने का विशेष महत्व है। आइए जानते हैं आज का राशिफल…




मेष राशि:
आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। सौम्यता के प्रतीक बने रहेंगे। जैसा चाहेंगे वैसा होगा। सकारात्मक ऊर्जा का संचार रहेगा। प्रेम-संतान का साथ होगा और व्यापार भी अच्छा रहेगा। सूर्य को जल देना शुभ होगा।
वृषभ राशि:
स्वास्थ्य थोड़ा परेशानी में रहेगा। ऊर्जा की कमी, सरदर्द, नेत्र पीड़ा और खर्च की अधिकता रहेगी। प्रेम-संतान का साथ थोड़ा मध्यम है। व्यापारिक स्थिति अच्छी है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।


मिथुन राशि
आय के नए-नए मार्ग बनेंगे। पुराने मार्ग से भी पैसे आएंगे। यात्रा का योग बनेगा। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार सब कुछ बहुत अच्छा है। सूर्य को जल देना शुभ होगा।
कर्क राशि:
व्यापारिक सफलता मिलेगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी, राजनीतिक लाभ होगा और पिता का साथ होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम-संतान की स्थिति भी बहुत अच्छी है। भाग्य साथ देगा और पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।
सिंह राशि:
भाग्यवश काम बनेंगे आपका। यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। प्रेम-संतान अभी मध्यम बना हुआ है। व्यापारिक स्थिति बहुत अच्छी है। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।
कन्या राशि:
थोड़ा बच कर पार करिए। कोई रिस्क मत लीजिएगा। चोट-चपेट लग सकता है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी बनी हुई है। व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु का दान करना शुभ होगा।
तुला राशि:
स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम-संतान का साथ। व्यापार बहुत अच्छा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। सब कुछ बहुत अच्छा दिख रहा है। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।
वृश्चिक राशि:
शत्रु भी मित्रवत व्यवहार करेंगे। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। व्यापार भी बहुत अच्छा है। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।
धनु राशि:
विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहेगा। लिखने-पढ़ने के लिए अच्छा समय रहेगा। बस भावनाओं में बहके कोई निर्णय मत लीजिएगा। प्रेम-संतान मध्यम बना रहेगा, व्यापार अच्छा है। बजरंगबली को प्रणाम करना शुभ होगा।
मकर राशि:
भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी का प्रबल योग बन रहा है, लेकिन थोड़ा गृह कलह भी रहेगा। प्रेम-संतान, व्यापार अच्छा रहेगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
कुंभ राशि:
व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी, अपनों का साथ होगा। स्वास्थ्य बढ़िया है, प्रेम-संतान की स्थिति काफी सुधार, व्यापार बहुत अच्छा। हरी वस्तु पास रखना शुभ होगा।
मीन राशि:
धनार्जन होगा, कुटुंबों में वृद्धि होगी, धन का आगमन। लिक्विड फंड में बढ़ोतरी। प्रेम-संतान की स्थिति पहले से सुधार की तरफ, व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।



