घर-परिवारफीचर्ड

राशिफल 28 अक्टूबर: सिंह राशि वालों का व्यापारिक संतुलन बनेगा, कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगा, राजनीतिक लाभ होगा

आज 28 अक्टूबर 2026, दिन बुधवार को कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है। आज तृतीया तिथि 28 अक्टूबर को सुबह 04 बजे के आसपास प्रारंभ होगी और अगले दिन 29 अक्तूबर को तड़के 1 बजे के आसपास समाप्त होगी। पूरे दिन सर्वार्थ सिद्धि योग व्याप्त रहेगा। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में सर्वार्थ सिद्धि योग को पूजा और मांगलिक कार्यों के लिए अति उत्तम माना जाता है। चंद्रमा की स्थिति की बात करें तो यह वृषभ राशि में संचार करेगा। आइए जानते है आज का राशिफल…

 

मेष राशि:
यह धनदायक समय है और कुटुंबों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा। प्रेम-संतान की स्थिति में भी सुधार होगा और व्यापारिक स्थिति अच्छी रहेगी। अभी निवेश मत कीजिएगा। सूर्य को जल देना शुभ होगा।

वृषभ राशि:
आप आकर्षक और सौम्य बने रहेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। प्रेम-संतान थोड़ा मध्यम है लेकिन अच्छा रहेगा। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

मिथुन राशि:
चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। मन किसी बात से व्यथित रहेगा या अकारण भी व्यथित हो सकता है। खर्च की अधिकता रहेगी। इसके बावजूद प्रेम, संतान और व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कर्क राशि:
आय के नए-नए मार्ग बनेंगे और पुराने मार्ग से भी पैसे आएंगे। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी तथा स्वास्थ्य में भी सुधार होगा। प्रेम, संतान और व्यापार सब कुछ बहुत अच्छा रहेगा। बजरंगबली को प्रणाम करना शुभ होगा।

सिंह राशि:
व्यापारिक संतुलन बनेगा। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगा। राजनीतिक लाभ होगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम-संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम चल रही है, व्यापार बहुत अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि:
भाग्य साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। यात्रा का योग बनेगा। धार्मिक अनुष्ठान इत्यादि में भाग लेने का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा है। लाल वस्तु का दान करें।

तुला राशि:
चोट-चपेट लग सकता है, किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान भी मध्यम है, व्यापार अच्छा है। शनि देव को प्रणाम करना शुभ होगा।

वृश्चिक राशि:
जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। नौकरी-चकरी की स्थिति अच्छी होगी। एक शुभ समय, एक सरस समय। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

धनु राशि:
शत्रु उपद्रव संभव है, लेकिन शत्रु शमन भी होगा। स्वास्थ्य की स्थिति थोड़ी मध्यम रहेगी। प्रेम-संतान भी मध्यम है। व्यापार अच्छा है। बजरंगबली को प्रणाम करना शुभ होगा।

मकर राशि:
महत्वपूर्ण निर्णय अभी रोक दें। भावुक होकर कोई निर्णय न लें। लिखने-पढ़ने में समय व्यतीत करें। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-संतान थोड़ा मध्यम है। व्यापार बहुत अच्छा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कुंभ राशि:
भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी का प्रबल अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य भी पहले से बेहतर रहेगा। प्रेम-संतान का भी साथ होगा। व्यापार अच्छा है, लेकिन थोड़ा गृहकलह का संकेत दिख रहा है। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

मीन राशि:
पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-संतान की स्थिति काफी अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु का दान करना शुभ होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button