फीचर्डविविध

भारत-न्यूजीलैंड मैच में टूटे कई रिकॉर्ड्स, कप्तान अय्यर ने कहा- मैंने इंटरनेशनल लेवल पर ऐसा कभी नहीं देखा

न्यूजीलैंड की ओर से पहला ओवर पेसर जैकब डफी ने डाला। उन्होंने कुल 26 रन खर्च किए, जिसमें एक नो-बॉल और पांच वाइड के रन हैं। यह किसी T20I मैच के पहले ओवर में भारत द्वारा बटोरे गए सबसे ज्यादा रन हैं। भारत ने टी20 इंटरनेशनल में संयुक्त रूप से सबसे तेज टीम फिफ्टी (ओवर के हिसाब से) पूरी करने का कारनामा अंजाम दिया है। भारत ने 50 रन सिर्फ 2.2 ओवर में जोड़ लिए थे। भारत के अलावा पापुआ न्यू गिनी और रोमानिया ने इतने ओवर में पचासा कंप्लीट किया है…

 

नईदिल्ली (ए)। न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी ने जिस तरीके की बल्लेबाजी की उसे देखते हुए कप्तान श्रेयस अय्यर हैरान हो गए। उन्होंने मैच समाप्त होने के बाद कहा कि इस तरह की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी मैंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने जीवन में कभी नहीं देखी। अय्यर ने पांच ओवरों में 100 रन बना देने को काफी हैरानी भरा बताया और अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यंवशी की तारीफ की। वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा के बीच पहले विकेट के लिए सिर्फ 43 गेंदों में 133 रनों की साझेदारी हुई।

पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में बोलने आए श्रेयस अय्यर से आज के मैच में वैभव और अभिषेक के प्रदर्शन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा- “बिल्कुल शानदार। जिस तरह से उन्होंने शॉट्स खेले, वह आंखों को सुकून देने वाले थे। जब संजू और मैं बैटिंग करने गए तो बॉल सीम कर रही थी। ऐसी परिस्थिति में मैं सोच रहा था कि वैभव और अभिषेक ने इसे कैसे मैनेज किया। कैसे इतने लंबे- लंबे छक्के और विकेट के चारों तरफ चौके लगाए। यह सब मेरे लिए आश्चर्यजनक था।”

उनसे आगे पूछा गया कि क्या आप इस बैटिंग परफॉर्मेंस को लिस्ट में सबसे ऊपर रखना चाहेंगे, तब उन्होंने कहा- “सच कहूं तो 5 ओवर में 100 रन बनाना, मैंने इंटरनेशनल लेवल पर ऐसा कभी नहीं देखा। निश्चित रूप से यह बैटिंग प्रदर्शन सबसे ऊपर है।” खिलाड़ियों को अपने हिसाब से खेलने देना कितना जरूरी है? इस सवाल का जवाब देते हुए अय्यर ने कहा- “मुझे लगता है कि यह जरूरी है, खासकर विदेश में। आप जानते हैं कि कंडीशन अलग होंगी और आपको बहुत सारी अलग-अलग डिलीवरी से चैलेंज मिलेगा। ऐसी परिस्थितियों में इस तरह का प्रदर्शन करना अद्भुत है। जिस तरह का प्रदर्शन आज इन खिलाड़ियों ने किया वह बहुत बढ़िया था, क्रेडिट देना बनता है।”

उन्होंने आगे कहा “दो मैच बाकी रहते हुए सीरीज जीतना यह भी शानदार है। मुझे उम्मीद है कि हमारी टीम के खिलाड़ी इसी फॉर्म को जारी रखेंगे। जिस तरह से टीम के सदस्यों ने हमें सीरीज जीतने तक पहुंचाया, वह कमाल का है। वैभव और अभिषेक ने शुरुआत में जिस तरह से मौके का फायदा उठाया, वह हैरान करने वाला था।

गेंदबाजों के जल्दी यॉर्कर फेंकने पर अय्यर ने कहा- “10 ओवर के बाद मुझे एहसास हुआ कि वे जो भी हार्ड लेंथ या हाफ फॉली फेंक रहे थे, वह स्टैंड में जा रही थी। मैंने बस इतना कहा कि जितना हो सके यॉर्कर फेंकने की कोशिश करो, भले ही तुम छह बॉल यॉर्कर फेंको। हम इसे कर पाए और रन रेट को आठ से नौ तक कम कर दिया, इससे हमें उन्हें 10 रन प्रति ओवर पर रोकने में बहुत मदद मिली। हमारा प्लान उन्हें 200 से नीचे रोकना था।”

अभिषेक शर्मा ने इतिहास रचा है। वह मेंस टी20  क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने विराट कोहली का रिकॉर्ड ध्वस्त किया। अभिषेक सबसे छोटे फॉर्मेट में कुल 11 सेंचुरी लगा चुके हैं। कोहली ने 10 शतक जमाए। अभिषेक टी20 में सर्वाधिक शतक लगाने वाले प्लेयर्स की ओवरऑल लिस्ट में तीसरे पायदान पर हैं। उनसे आगे पाकिस्तान के बाबर आजम (13) और वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर क्रिस गेल (22) हैं। कोहली, साउथ अफ्रीका के क्विंटन डिकॉक और ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर संयुक्त रूप से चौथे पायदान पर हैं।

अभिषेक पुरुषों के टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा शतक जमाने वालों की सूची में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर आ गए हैं। उनके अलावा सूर्यकुमार यादव (भारत), करणबीर सिंह (ऑस्ट्रिया), फिल साल्ट (इंग्लैंड) ने चार-चार ठोके। रोहित शर्मा (भारत) और ग्लेन मैक्सवेल (ऑस्ट्रेलिया) ने पांच-पांच शतक मारे हैं।

अभिषेक ने टी20 इंटरनेशनल में 150 सिक्स का आंकड़ा पार कर लिया है। उनके खाते में फिलहाल 70 मैचों में 158 सिक्स हैं। वह T2OI में 150 या उससे अधिक छक्के लगाने वाले तीसरे भारतीय हैं। उनसे आगे सूर्यकमार यादल (113 मैचों में 179 सिक्स) रोहित (159 मैचों में 205 सिक्स) हैं।

अभिषेक पुरुषों की T20I पारी में तीन बार 10 या उससे ज्यादा छक्के लगाने वाले पहले फुल मेंबर प्लेयर बन गए हैं। ओवरऑल लिस्ट में अभिषेक दूसरे, जबकि करणबीर सिंह शीर्ष पर हैं। करणबीर ने पांच बार T20I पारी में 10 या उससे अधिक सिक्स उड़ाए हैं।

मेंस T20I पारी में सबसे ज्यादा बार 10 या उससे ज़्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी (फुल मेंबर नेशन)

3 बार – अभिषेक शर्मा (भारत)

2 बार – क्रिस गेल (वेस्टइंडीज़)

2 बार – एरोन फिंच (ऑस्ट्रेलिया)

टीम इंडिया ने पावरप्ले में तोड़े दो वर्ल्ड रिकॉर्ड

टीम इंडिया ने पावरप्ले में दो वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़े हैं। भारत एक T20I मैच में सबसे तेज टीम सेंचुरी लगाने का कमाल किया है। भारत ने 5 ओवर में ही 100 रन बना लिए। भारत ने रोमानिया का कीर्तिमान ध्वस्त किया है, जिसने 2021 में सर्बिया के खिलाफ 5.2 ओवर में 100 रन कंप्लीट किए थे। भारत ने पुरुषों के एक T20I मैच में पावरप्ले सर्वाधिक रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। भारत ने इस मामले में रोमानिया को पछाड़ा है, जिसने पावरप्ले में 116 बनाने का कारनामा किया था।

T20I में सबसे तेज टीम फिफ्टी (ओवर के हिसाब से)

2.2 – पापुआ न्यू गिनी बनाम वानुअतु, पोर्ट मोरेस्बी, 2019

2.2 – रोमानिया बनाम सर्बिया, सोफिया, 2021

2.2 – भारत बनाम न्यूजीलैंड, वेलिंगटन, 2026

2.3 – फिलीपींस बनाम इंडोनेशिया, बाली, 2023

2.4 – न्यूजीलैंड बनाम स्कॉटलैंड, द ओवल, 2009

2.4 – न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड, ऑकलैंड, 2019

2.4 – साउथ अफ्रीका बनाम वेस्ट इंडीज, सेंचुरियन, 2023

एक T20I मैच में सबसे तेज टीम सेंचुरी

5 ओवर – भारत बनाम न्यूजीलैंड, वेलिंगटन, 2026

5.2 ओवर – रोमानिया बनाम सर्बिया, सोफिया, 2021

5.3 ओवर – साउथ अप्रीका बनाम वेस्टइंडीज, सेंचुरियन, 2023

5.3 ओवर – ऑस्ठ्रेलिया बनाम स्कॉटलैंड, एडिनबर्ग, 2024

5.5 ओवर – जिम्बाब्वे बनाम गैम्बिया, नैरोबी, 2024

5.5 ओवर – इंग्लैंड बनाम साउथ अफ्रीका, ओल्ड ट्रैफर्ड, 2025

पुरुषों के एक T20I मैच में पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन

118/0 – भारत बनाम न्यूजीलैंड, वेलिंगटन, 2026

116/0 – रोमानिया बनाम सर्बिया, सोफिया, 2021 (5.4 ओवर)

113/1 – ऑस्ट्रेलिया बनाम स्कॉटलैंड, एडिनबर्ग, 2024

103/1 – जिम्बाब्वे बनाम गैम्बिया, नैरोबी (RSC), 2024

102/0 – साउथ अफ्री बनाम वेस्टइंडीज, सेंचुरियन, 2023

100/0 – इंग्लैंड बनाम साउथ अफ्रीका, ओल्ड ट्रैफर्ड, 2025

100/0 – भारत बनाम अफगानिस्तान, दिल्ली, 2026

भारत ने 2.2 ओवर में बटोर लिए थे 50 रन

न्यूजीलैंड की ओर से पहला ओवर पेसर जैकब डफी ने डाला। उन्होंने कुल 26 रन खर्च किए, जिसमें एक नो-बॉल और पांच वाइड के रन हैं। यह किसी T20I मैच के पहले ओवर में भारत द्वारा बटोरे गए सबसे ज्यादा रन हैं। भारत ने टी20 इंटरनेशनल में संयुक्त रूप से सबसे तेज टीम फिफ्टी (ओवर के हिसाब से) पूरी करने का कारनामा अंजाम दिया है। भारत ने 50 रन सिर्फ 2.2 ओवर में जोड़ लिए थे। भारत के अलावा पापुआ न्यू गिनी और रोमानिया ने इतने ओवर में पचासा कंप्लीट किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button