दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

नवपदस्थ आयुक्त एसके सुंदरानी ने किया छठ तालाब, नाली सफाई और व्यायामशाला का निरीक्षण

भिलाई 3। नगर पालिक निगम भिलाई-चरौदा के नवपदस्थ आयुक्त सुदेश कुमार सुंदरानी ने अपने पहले मार्निग विजित में बुधवार की सुबह में निगम क्षेत्र की स्वच्छता व्यवस्था और नागरिक सुविधाओं का जायजा लिया।

आगामी छठ महापर्व के मद्देनजर निगम क्षेत्र शांतिनगर स्थित तालाब का जायजा लिया साथ ही नाली सफाई कार्यों तथा व्यायामशाला का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित स्थलों पर उपलब्ध व्यवस्थाओं की स्थिति देखी और साफ-सफाई सहित जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों का अवलोकन किया।

आयुक्त ने छठ तालाब का निरीक्षण कर वहां की साफ-सफाई एवं आसपास की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने नालियों की सफाई व्यवस्था का भी निरीक्षण किया, ताकि जल निकासी सुचारु रूप से बनी रहे और गंदगी के कारण नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

इसके साथ ही आयुक्त ने व्यायामशाला का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं की स्थिति देखी। व्यायामशाला जैसी सार्वजनिक सुविधाएं नागरिकों के स्वास्थ्य और फिटनेस के लिए महत्वपूर्ण हैं। ऐसे में इनका सुव्यवस्थित संचालन और नियमित रखरखाव आवश्यक है।

नवपदस्थ आयुक्त के इस निरीक्षण को नगर निगम की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने और मैदानी स्तर पर कार्यों की वास्तविक स्थिति जानने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। स्वच्छता, जल निकासी और सार्वजनिक सुविधाओं का नियमित निरीक्षण होने से व्यवस्थाओं में सुधार के साथ नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिल सकती है।

निरीक्षण के दौरान नेता प्रतिपक्ष राम खिलावन वर्मा, सफाई निरीक्षक बीनू वर्मा, क्षेत्र के गणमान्य नागरिक सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button