दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

रसायनिक खाद की आपूर्ति के लिए केंद्र की मोदी सरकार जिम्मेदार- निर्मल कोसरे SARNATH EXPRESS

भिलाई-चरोदा। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भिलाई चरोदा द्वारा रसायनिक खाद की कमी को लेकर आयोजित एक दिवसीय धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण के अध्यक्ष निर्मल कोसरे ने कहा कि रसायनिक खाद की आपूर्ति के लिए केंद्र की मोदी सरकार जिम्मेदार है।

देश में जब से मोदी सरकार बनी है तब से लगातार किसानों , मजदूरों एवं युवाओं के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। पहले तीन काले कृषि कानून ला कर और अब खेती किसानी के प्रमुख समय में राज्यों को रसायनिक खाद की पूर्ति न करना मोदी सरकार के किसान विरोधी चेहरे को दर्शाता है, जिसकी मैं कढ़ी निंदा करता हूं।

धरना प्रदर्शन को जिला महामंत्री रज्जाक खान, नेता प्रतिपक्ष संतोष तिवारी, बालमुकुंद वर्मा, छन्नू बंजारे ने संबोधित किया संचालन राजेश बघेल, आभार राकेश वर्मा ने किया। प्रधानमंत्री के नाम नायब तहसीलदार चंद्रशेखर मंडई को ज्ञापन सौंपा गया।

इस अवसर पर पप्पू चंद्राकर, पार्षद गण मोहन साहू, संतोषी निषाद, दीपा चंद्राकर, आशीष वर्मा, नरेंद्र वर्मा, धर्मेन्द्र कोसरे, लवेश मदनकर, प्रेमलता मढरिया, रानी वर्मा, कुमुद मढरिया, कलिद्री नायक, राजेश्वरी पटेल, पूजा सिंह, विनोद निषाद, टीपेश साहू, उपेन्द्र पाल,भागी निर्मलकर, सुनील वर्मा, जग्गा राव, इंद्रजीत यादव, सेवक वर्मा, अशफाक अहमद, युवराज कश्यप, निमेश टिकरिया, अशोक वर्मा, बी एन राजू, तौहीद खान, नौशाद सिद्दीकी, संतोष मंडपे, संतोष दोनोडे सहित काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित है।

Related Articles

Back to top button