छत्तीसगढ़फीचर्ड

“Know Your Vehicle” “अपने वाहन को जानें “ क्यूआर कोड का हुआ शुभारंभ

रायपुर। नागरिकों को सुगम, पारदर्शी और साइबर फ्रॉड से सुरक्षित यातायात सेवाएं प्रदान करने की दिशा में यातायात पुलिस कमिश्नरेट द्वारा एक महत्वपूर्ण तकनीकी नवाचार “Know Your Vehicle – अपने वाहन को जानें, क्यूआर कोड अभियान का विधिवत शुभारंभ ‘विमतारा’, शांति नगर, रायपुर में आयोजित गरिमामय समारोह के दौरान, पुलिस कमिश्नर रायपुर डॉ संजीव शुक्ला के करकमलों से किया गया।

इस अवसर पर अति पुलिस कमिश्नर अमित तुकाराम कांबले, अन्य जोन के पुलिस उपायुक्त एवं गणमान्य नागरिक गण उपस्थित रहे। संगीनें समक्ष क्यूआर कोड पोस्टर व डिजिटल माध्यमों का विमोचन किया गया।

डिजिटल युग में वाहनों के ई-चालान सीधे मोबाइल पर भेजे जाते हैं। कई बार फर्जी लिंक, भ्रामक मैसेज और अनजान स्रोतों के चलते आम जनता साइबर ठगी का शिकार हो जाती है या लोगों को यह स्पष्ट नहीं हो पाता कि उनके वाहन पर वास्तव में कितने चालान लंबित हैं। इस समस्या के स्थायी समाधान हेतु रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने यह क्यूआर कोड व्यवस्था लागू की है, जो सीधे परिवहन विभाग के अधिकृत पोर्टल (⁠echallan.parivahan.gov.in⁠) से लिंक है।

इन प्रमुख स्थानों पर उपलब्ध होंगे क्यूआर कोड:
नागरिकों की सुविधा और व्यापक जन-जागरूकता के लिए यह विशेष क्यूआर कोड शहर के विभिन्न सार्वजनिक और व्यावसायिक केंद्रों पर चस्पा किए जाएंगे, जिनमें शामिल हैं:
• नगर के सभी पेट्रोल पंप
•पीयूसी (PUC) जांच केंद्र
•अधिकृत ऑटोमोबाइल/वाहन शोरूम्स
• प्रमुख बैंक शाखाएं व वित्तीय संस्थान
•रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के सोशल मीडिया पेज (फेसबुक/ इंस्टाग्राम/ एक्स)

रायपुर कमिश्नरेट के सभी थाने एवं सभी ट्रैफ़िक थाने व कार्यालय

ई-चालान जांच एवं भुगतान की आसान प्रक्रिया (6 सरल चरण):
1. स्कैन करें: अपने स्मार्टफोन के कैमरे से “Know Your Vehicle” क्यूआर कोड को स्कैन करें।
2. विवरण दर्ज करें: परिवहन विभाग की वेबसाइट पर ‘Pay Challan’ का चयन करें और वाहन नंबर/चालान नंबर तथा कैप्चा भरें।
3. चालान देखें: स्क्रीन पर लंबित चालानों की सूची प्रदर्शित होगी।
4. चालान चुनें: भुगतान के लिए संबंधित चालान का चयन कर ‘Pay Now’ पर क्लिक करें।
5. सुरक्षित भुगतान: डेबिट/क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई (UPI) के माध्यम से सुरक्षित भुगतान पूरा करें।
6. रसीद सुरक्षित रखें: भुगतान सफल होते ही ई-रसीद डाउनलोड करें। भुगतान के तुरंत बाद वाहन से संबंधित रुकी हुई सेवाएं स्वतः सक्रिय हो जाएंगी।

आधिकारिक वेबसाइट: echallan.parivahan.gov.in
यातायात हेल्पलाइन नंबर: 9479210632

यातायात पुलिस कमिश्नरेट की अपील:
रायपुर यातायात पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी अज्ञात या संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें। हमेशा अधिकृत क्यूआर कोड या आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही चालान की जांच व भुगतान करें। यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट व सीटबेल्ट अवश्य लगाएं, सुरक्षित रहें और एक जिम्मेदार नागरिक बनें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button