छत्तीसगढ़फीचर्ड

दीपा सागर के मृत्यु जांच के लिए IPS अंशिका जैन के नेतृत्व में किया गया पांच सदस्यी टीम का गठन

जगदलपुर। दिनांक 02.11.26 को कोतवाली क्षेत्रांतर्गत बाफना लाइफ स्टाइल कपड़ा दुकान में कार्यरत युवती का शव दुकान की छत पर मिलने के मामले में पुलिस द्वारा मर्ग क्रमांक 70/26 धारा 194 बीएनएसएस के तहत मर्ग कायम किया गया। जिसमें प्रार्थी द्वारा अपनी बहन मृतिका दीपा सागर दिनांक 01.11.2026 को प्रतिदिन की भांति दुकान में कार्य करने दुकान जाना तथा शाम करीब 6 – 6:30 बजे के बाद से दुकान से कहीं चले जाना, गुम होने तथा बाफना लाइफस्टाइल के छत पर शव मिलने की रिपोर्ट पर विस्तृत जांच की जा रही है।

घटना की संवेदनशीलता एवं गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा मृतिका के मृत्यु के संबंध में सीएसपी (आईपीएस) अंशिका जैन के नेतृत्व में 05 सदस्यीय जाँच टीम का गठन किया गया है जिसमें सदस्य के रूप में थाना प्रभारी कोतवाली लीलाधर राठौर, साइबर प्रभारी सागर पाठक, SI रानी सोनी, ASI सतीश यादव तथा महिला प्रधान आरक्षक उमा भगत शामिल हैं।

जांच के दौरान थाना कोतवाली पुलिस, FSL टीम द्वारा परिजनों की उपस्थिति में घटनास्थल एवं शव का सूक्ष्म निरीक्षण कर महिला स्टाफ एवं परिजनों की उपस्थिति में शव पंचनामा कार्यवाही की गई, शव पंचनामा कार्यवाही में परिजनों को शंका होने से शव को पोस्टमार्टम कराने हेतु विधिवत मेडिकल कॉलेज डिमरापाल भेजकर पोस्टमार्टम कराया गया।

फॉरेंसिक टीम (एफएसएल टीम) द्वारा घटना स्थल एवम् मृतिका के शव का सूक्ष्मता एवं गहनता से अवलोकन कर निरीक्षण किया गया, मौके की कार्रवाई का प्रत्येक एंगल से फोटोग्राफ़ी एवं वीडियोग्राफी की गई है।

डॉक्टर से प्राप्त PM रिपोर्ट में मृतिका के मृत्यु के संबंध में मृतिका के शरीर में किसी तरह का इंटरनल चोंट नहीं होना तथा लिगेचर मार्क होने का उल्लेख करते हुए मृत्यु का कारण फाँसी ( हैंगिंग) होना बताये हैं।

जांच के दौरान कार्यस्थल में लगे सीसीटीवी कैमरा का फुटेज लेकर परिवार तथा उनके साथ के परिजनों को दिखाया गया एवं सीसीटीवी फुटेज का गहनता से अवलोकन किया किसी तरह का संदेहास्पद घटनाक्रम नहीं दिखाई दिया।

पोस्टमार्टम के दौरान मृतिका के जेब से मिले सुसाइड नोट को बरामद कर जप्त किया गया है जिसे पुलिस द्वारा महत्वपूर्ण साक्ष्य के रूप में लेते हुए उसकी लिखावट, विषयवस्तु एवं अन्य संबंधित तथ्यों का परीक्षण एवं सत्यापन विधिवत् तरीके कराया जा रहा है।

पुलिस द्वारा महत्वपूर्ण साक्ष्य के रूप में मृतिका के मोबाइल को उसके परिजनों से प्राप्त कर विधिवत जप्त कर फॉरेंसिक एनालिसिस कराया जाएगा।
पुलिस टीम द्वारा मृतिका के मोबाइल नंबर का सीडीआर लिया गया है जिसका एनालिसिस किया जा रहा है, पुलिस द्वारा घटना स्थल बिल्डिंग में कार्यरत सभी कर्मियों गवाहों का डिटेल बयान लिया जा रहा है तथा पुलिस द्वारा घटना के सभी पहलुओं पर गंभीरतापूर्वक जांच की जा रही है तथा प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button