घर-परिवारफीचर्ड

राशिफल 13 नवंबर: मकर राशि वालों खर्च की अधिकता रहेगी, मानसिक परेशानी रहेगी, अज्ञात भय सताएगा

आज 13 नवंबर 2026 कार्तिक शुक्ल चतुर्थी तिथि से छठ पर्व प्रारंभ हो रहा है। आज छठ पूजा का पहला दिन नहाय-खाय है। हिंदू पंचांग के अनुसार, आज का दिशाशूल पश्चिम है। इस दिन चंद्रमा धनु राशि और सूर्य तुला राशि में संचरण करेंगे। नहाय-खाय के दिन व्रती किसी पवित्र तालाब, नदी या घाट में स्नान करते हैं और दोपहर के समय एक ही बार शुद्ध सात्विक भोजन ग्रहण करते हैं। इस थाली में मुख्य रूप से लौकी की सब्जी, चने की दाल और अरवा चावल (साठे का चावल) देसी घी में बनाया जाता है। इसमें लहसुन और व्याज का इस्तेमाल वर्जित है। आइए जानते है आज का राशिफल…

 

मेष राशि:
भाग्य साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य में सुधार, प्रेम-संतान का साथ, व्यापार बहुत अच्छा। सूर्य को जल देना शुभ होगा।

वृषभ राशि:
चोट-चपेट लग सकती है, किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं, बच के पार करिए। प्रेम-संतान की स्थिति भी थोड़ी मध्यम है। व्यापारिक स्थिति करीब-करीब ठीक है।

मिथुन राशि:
जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी होगी और स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम, प्रेम-संतान की स्थिति भी मध्यम है। व्यापारिक स्थिति अच्छी है आपकी। कुल मिलाकर के कोई परेशानी नहीं है। चंद्रमा का सप्तम भाव में होना आपकी सारी चीजों को संभाल लेगा। भगवान विष्णु को प्रणाम करना शुभ होगा।

कर्क राशि:
शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। स्वास्थ्य छोटी-मोटी परेशानियों से परेशानी में रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है, व्यापार भी आपका अच्छा है। बजरंगबली को प्रणाम करना शुभ होगा।

सिंह राशि:
भावनाओं पर काबू रखिए। लिखने-पढ़ने में समय व्यतीत करिए। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहेगा। प्रेम, संतान के लिए थोड़ा मध्यम है। व्यापारिक स्थिति अच्छी है। प्रेम, संतान भी पहले से बेहतर चल रहा है। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।

कन्या राशि:
भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी के शुभ अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम है। प्रेम, संतान की स्थिति ठीक-ठाक। व्यापार आपका अच्छा है। गृह कलह से बचना चाहिए। पीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

तुला राशि:
स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम, संतान मध्यम। व्यापारिक स्थिति बहुत अच्छी है। पराक्रम रंग लाएगा और अपनों का साथ होगा। आप आगे बढ़ रहे हैं। पीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

वृश्चिक राशि:
पिता से दूरी, सरकारी तंत्र से दूरी। सरकारी तंत्र के कोपभाजन के शिकार हो सकते हैं। राजनीतिक स्थिति भी थोड़ी मध्यम है। धनागमन होगा, कुटुंबों में वृद्धि होगी, लेकिन निवेश अभी मत करिएगा। प्रेम, संतान का साथ बना रहेगा। बजरंगबली को प्रणाम करना शुभ होगा।

धनु राशि:
सौम्यता बढ़ेगी, सुकुमारता बढ़ेगी। स्वास्थ्य की स्थिति पहले से बेहतर। प्रेम संतान में सुधार हो गया। व्यापारिक स्थिति भी जी अच्छी है। ओजस्वी तेजस्वी बने हुए हैं। सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो रहा है। बजरंगबली को प्रणाम करना शुभ होगा।

मकर राशि:
खर्च की अधिकता रहेगी। मानसिक परेशानी रहेगी। अज्ञात भय सताएगा। स्वास्थ्य परेशानी में है। प्रेम संतान की स्थिति काफी अच्छी। व्यापार लगभग ठीक है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कुंभ राशि:
आय के नवीन मार्ग बनेंगे, पुराने मार्ग से भी पैसे आएंगे। यात्रा का योग होगा। प्रेम संतान मध्यम, व्यापार अच्छा। हरी वस्तु पास रखना शुभ होगा।

मीन राशि:
व्यापारिक संतुलन बनेगा। कोर्ट कचहरी में विजय मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम संतान का साथ होगा। व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button