छत्तीसगढ़फीचर्ड

नक्सलियों द्वारा छुपाकर रखे 3.84 किग्रा सोना एवं नगद 24.22 लाख रुपए बरामद

इन्द्रावती नदी के आसपास के जंगल में जमीन के अंदर छिपाकर रखे माओवादी डम्प से 3.84 किलोग्राम (330 तोला) सोना एवं ₹24,22,500/- नगद राशि बरामद…सोना एवं नगद राशि जमीन के अंदर स्टील के डिब्बे में छिपाकर रखी गई थी…

 

 

बीजापुर। दिनांक 27.11.2026 को थाना भैरमगढ़ क्षेत्रान्तर्गत इन्द्रावती नदी के आसपास के जंगल में जमीन के अंदर माओवादी डम्प छिपाकर रखे जाने संबंधी आसूचना प्राप्त हुई।

प्राप्त आसूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक बीजापुर उमेश प्रसाद गुप्ता के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) रविन्द्र कुमार मीणा के नेतृत्व में डीआरजी, थाना भैरमगढ एवं बीडीएस टीम द्वारा थाना भैरमगढ़ से लगभग 08-10 किलोमीटर दूर इन्द्रावती नदी के पास जंगल में चिन्हित स्थान पर सर्चिंग अभियान चलाया गया।

सर्चिंग अभियान के दौरान बीडीएस टीम द्वारा डिमाइनिंग एवं तलाशी की कार्यवाही करते हुए जमीन के अंदर छिपाकर रखा गया एक स्टील का डिब्बा बरामद किया गया।

डिब्बे की तलाशी लेने पर उसमें 33 नग सोने के बिस्किट, प्रत्येक बिस्किट का वजन 10 तोला कुल 330 तोला (3.84 किलोग्राम) जिसकी अनुमानित कीमत ₹4,29,00,000/- (चार करोड़ उनतीस लाख रुपये) तथा टेप से लिपटे पैकेट में ₹500-500/- के नोटों के रूप में कुल ₹24,22,500/- (चौबीस लाख बाईस हजार पांच सौ रुपये) नगद राशि बरामद हुई।बरामद नगद राशि एवं सोने के संबंध में थाना भैरमगढ़ में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

DRG, STF, CoBRA और CRPF के संयुक्त प्रयासों से की जा रही लगातार कार्यवाही के परिणामस्वरूप जिला बीजापुर क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न स्थानों से बरामद माओवादी डम्प से अब तक कुल ₹8,24,33,300/- (आठ करोड़ चौबीस लाख तैतीस हजार तीन सौ रुपये) नगद राशि एवं 12.34 किलोग्राम सोना बरामद की जा चुकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button