छत्तीसगढ़फीचर्ड

खौलते गर्म तेल से पत्नी को जलाकर गंभीर रूप से घायल करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

खौलते गर्म तेल से पत्नी को जलाकर गंभीर रूप से घायल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की त्वरित कार्रवाई…पत्नी पर खौलता तेल डालकर गंभीर शारीरिक क्षति पहुंचाने के मामले में आरोपी गिरफ्तार…आरोपी के विरुद्ध धारा 118(2), 85 BNS के तहत कार्रवाई कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर…

 

जांजगीर चांपा। पीड़िता ने थाना बलौदा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 04.08.2026 को रात्रि करीब 8:30 बजे वह अपने घर में पूरी तल रही थी। इसी दौरान उसके पति बिरजू दिवाकर ने पीछे से आकर चूल्हे पर रखी खौलते गर्म तेल की कढ़ाई उठाकर उसके ऊपर डाल दी। इससे प्रार्थिया का चेहरा एवं शरीर गंभीर रूप से झुलस गया। आसपास के लोगों ने तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सिम्स अस्पताल बिलासपुर में भर्ती कराया गया।

उपचार के बाद छुट्टी मिलने पर प्रार्थिया ने थाना बलौदा में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिस पर अपराध क्रमांक 589/2026 धारा 118(2), 85 BNS के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

महिला के विरुद्ध घटित गंभीर अपराध को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय पाण्डेय के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैण्डन यार्क एवं एसडीओपी अकलतरा डॉ. मेखलेन्द्र प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में थाना बलौदा पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार किए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

उक्त कार्रवाई में निरीक्षक मनोहर सिन्हा, प्रशिक्षु उप निरीक्षक शामेश देव एवं आरक्षक लखेश विश्वकर्मा का सराहनीय योगदान रहा।

गिरफ्तार आरोपी: बिरजू दिवाकर पिता स्व. संतराम दिवाकर, उम्र 46 वर्ष, निवासी नवगवां, थाना बलौदा, जिला जांजगीर-चांपा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button