देश-दुनियाफीचर्ड

ट्रेनों में चोरी करने वाली अंतरराज्यीय सासी गैंग का एक आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार, चोरी किये गये जेवरात को ब्रिकी में मिली हिस्से की नगद 305000/रु. जप्त

रायपुर। प्रार्थी नवरत्न कुमार वैध पिता कन्हैयालाल वैध उम्र 58 वर्श निवासी मालवीय रोड़ रायपुर जो दिनांक 12.07.2021 को ट्रेन नं 02469 मुम्बई हावडा सुपरफास्ट एक्स. में अकोला से रायपुर के लिये एसी 2 कोच नं ए/1 में परिवार के 19 सदस्यों के साथ सफर कर रहा था।

सफर के दौरान दुर्ग रायपुर के बीच प्रार्थी अपना सामान गेट पर रखा था उसी दौरान ट्राली बैग के ऊपर के चेंन
खोलकर बीच वाले भाग को काटकर ट्राली बैग से सोने के जेवरात लगभग 15 तोला कीमती
3,55,000/रुपये को अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया।

प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध सदर धारा का पंजीबद्ध कर नव नियुक्त पुलिस अधीक्षक राजेश कुकरेजा एवं उपपुलिस अधीक्षक रितेश श्रीवास्तव रेल, रायपुर के द्वारा प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए दो टीमों का गठन किया गया। जिसमें एक टीम के द्वारा रेल्वे स्टेशन रायपुर, दुर्ग, राजनांदगाँव, नागपुर, गोंदिया, अकोला में लगे सीसीटीव्ही फुटेज चेक करने एवं रेल्वे स्टेशन के आसपास के होटल चेक करने हेतु निर्देशित किया गया।

दूसरी टीम बिलासपुर रायगढ़, झारसुगुड़ा, राउरकेला की ओर रवाना किया गया था। आरोपियों की पता तलाश के दौरान नागपुर के तरफ गई टीम को दुर्ग राजनांदगांव में कुछ अहम सुराग मिले जिस पर यह प्रतीत हुआ कि उक्त घटना को हरियाणा की मशहूर टेनों में चोरी करने वाली सासी गिरोह के द्वारा घटना घटित की गई जिस पर सउनि बी.एन मिश्रा के नेतृत्व में एक टीम हांसी हिस्सार हरियाणा में एक सप्ताह कैम्प किया गया।

जिसका लगातार पुलिस अधीक्षक के द्वारा हांसी के पुलिस अधीक्षक से सम्पर्क कर टीम को आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु आव यक दिशा निर्देश दिया जा रहा था जिसके फलस्वरूप हरियाणा काईम ब्रॉच एवं जीआरपी सायबर सेल की मदद से एक आरोपी संजय को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।

प्रकरण के चार आरोपी एवं जेवरात खरीदने वाला अभी भी फरार हैं। गिरफ्तार आरोपी के द्वारा
अपने फरार आरोपियों के साथ दो घटना घटित करना स्वीकार किये हैं।

आरोपी के कब्जे से चोरी किये गये जेवरात को ब्रिकी में मिली हिस्से की रकम 305000/रु. (तीन लाख पाँच हजार रूपये) जप्त किया गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी0 आर0 के0 बोझा, सउनि बी.एन मिश्रा, आरक्षक राजेश मिश्रा, मोरजध्वज वर्मा, कमल किशोर द्विवेदी का विशेष योगदान रहा।

थाना जीआरपी रायपुर
नाम आरोपी- संजय पिता कर्मवीर उम्र 40 वर्श निवासी खेड़ी जलप थाना नारनौंद जिला हांसी हिसार
(हरियाणा)

Related Articles

Back to top button