
कबीरधाम। जिले के रक्षित केंद्र में स्थित वाहन शाखा / एम.टी. वर्कशॉप में आज दिनांक-17/09/2021 को
देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की जयंती के अवसर पर कबीरधाम पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन में भगवान विश्वकर्मा के मूर्ति का स्थापना पुलिस लाइन एम.टी. वर्कशॉप में पूर्ण विधि-विधान के साथ किया गया,

साथ ही यह भी जानकारी दिया गया कि इस दिन भगवान विश्वकर्मा की पूजा करना बहुत ही शुभ माना जाता है। उन्हें दुनिया का पहला इंजीनियर भी कहा जा सकता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार भगवान विश्वकर्मा ने ही इंद्रलोक, द्वारिका नगरी, जगरनाथ पुरी, भगवान शंकर के त्रिशूल का निर्माण किए थे एवं भगवान विष्णु के सुदर्शन चक्र का निर्माण भी किया गया था।



इसलिए उन्हें देव शिल्पी भी कहा जाता है, कहकर शासकीय वाहनों में चंदन, पुष्प अर्पित कर वाहनों का बारीकी से निरीक्षण कर पूजा अर्चना किया गया तथा वाहन शाखा प्रभारी एम.टी.ओ. शोभाराम पटेल को वाहनों के रखरखाव के लिए उनके कार्यों की सराहना की गई।


इस अवसर पर रक्षित निरीक्षक नरगिस तिग्गा बघेल, वाहन शाखा प्रभारी शोभाराम पटेल, प्रधान आरक्षक उमेश नेताम, आरक्षक चालक बुधारू नेताम, यशवंत, मुकेश सिंह, प्रफुल्ल पन्ना, घनश्याम पटेल, त्रिभुवन टेकाम, नेतराम साहू एवं कार्यालय स्टॉप उपस्थित रहे।
