Uncategorised

जमीन बिक्री के नाम पर 1800000/- रुपये का धोखाधड़ी करने वाला धोखेबाज बंशपती पटेल गिरफ्तार

रायपुर। शिकायतकर्ता दीपक धर्माणी पिता खुशीराम धर्माणी निवासी हनुमान नगर काली बाड़ी रायपुर ने थाना सिविल लाईन रायपुर में आरोपी बंशपती पटेल पिता रघुवंश पटेल निवासी खुशीनगर शिवानंद नगर थाना खमतराई रायपुर के विरुद्ध फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जमीन का सौदा कर आवेदक से 20,0000/- रुपए की धोखाधड़ी करने की शिकायत प्रस्तुत किया था।

शिकायत जांचक्रम में आवेदक,गवाह के कथन तथा तहसील कार्यालय रायपुर से प्राप्त दस्तावेजों के आधार पर आरोपी द्वारा फर्जी दस्तावेजों के आधार पर भाठागांव रायपुर स्थित लगभग 20 एकड़ भूमि को अपना बताकर प्रार्थी से 1800000/- लेकर जमीन न दिलाकर रकम का गबन कर धोखाधड़ी करना पाया गया।

जिस पर थाना सिविल लाईन के अपराध क्रमांक 475/2021 धारा 420, 467, 468, 471 भादवि के तहत आरोपी बंशपाती पटेल पिता रघुवंश पटेल उम्र 52 वर्ष निवासी खुशीनगर शिवानंद नगर थाना खमतराई रायपुर को आज दिनांक 03/10/2021 को गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर केंद्रीय जेल रायपुर दाखिल किया गया।

Related Articles

Back to top button