दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

दुर्ग जिला में 24वें थाने के रूप में प्रारंभ हुआ जामगांव (आर) थाना, 27 ग्राम के ग्रामीणों को मिलेगी सुविधा, केबिनेट मंत्री शिव डहरिया ने किया प्रारंभ

दुर्ग। दिनांक 06.10.2021 को थाना जामगांव (आर) भवन का लोकार्पण डॉ . शिव कुमार डहरिया मंत्री छ.ग. शासन नगरीय प्रशासन विकास एवं श्रम विभाग के द्वारा समस्त जन प्रतिनिधि की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया।

थाना जामगांव (आर) क्षेत्र कुल 27 गांव – जामगांव ( आर ) कुम्हली , भैसबोड , पौहा, गुढ़ियारी गब्दी , बेलौदी , भरर , मोहभटठा , खपरी , टेमरी , सुरपा , औरी , नवागांव , धमना , बेल्हारी , किकिरमेटा भनसुली , बटरेल , गांतापार , उमरपोटी , आगेसरा , अरमरीखुर्द , C रीवागहन, खोला बासीन , बोरवाय आयेंगें। सभी ग्रामवासियों ने थाना प्रारम्भ होने पर खुशी व्यक्त किया।

मंत्री द्वारा आशा व्यक्त किया है थाना जामगांव (आर) आदर्श स्थापित करेगा एवं जन सुविधा केन्द्र के रूप में कार्य करेगा तथा मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के इच्छा अनुसार जन कल्याण केन्द्र के रूप में भी कार्य करेगा पुलिस विभाग एवं क्षेत्रवासियो बधाई एवं शुभकामनाएं दिये है।

उपरोक्त लोकार्पण कार्यक्रम में पुलिस के समस्त वरिष्ठ अधिकारी थाना जामगांव R के प्रभारी एवं गांव के सरपंच एवं प्रतिनिधिगण व समस्त पुलिस बल उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button