दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

छत्तीसगढ़ सदैव सौहाद्रपूर्ण और शांतिपूर्ण राज्य रहा है, कुछ लोग इसे बिगाड़ने में लगे हैं, जल्द करेंगे बेनकाब- दया सिंह

भिलाई। आज कवर्धा मामले में एकतरफा कार्रवाई और हिंदू धर्म पर लगातार प्रदेश में हो रहे अत्याचार के विरोध में हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष दया सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता पहुंचे।

बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन में सहभागिता देकर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं हिंदुत्व के समर्थन में उतरकर जमकर भगवान जय श्रीराम के जयकारे लगाए गए।

प्रदर्शन में दया सिंह ने कहा, कवर्धा मामले में कार्रवाई गलत है। एकतरफा बच्चों से लेकर छात्रों को जेल में डाल दिया गया है। हम इसका विरोध करते हैं। सरकार को निष्पक्ष जांच करते हुए निष्पक्ष कार्रवाई करनी चाहिए। सिर्फ हिंदू धर्म के युवाओं और स्वयंसेवकों पर पुलिस कार्रवाई का डर दिखाकर जेल में डाल रही है।
दया सिंह ने कहा कि, हिंदुओं का देश हिंदुस्तान है।

यहां पर भी हिंदुओं का जुल्म होता है तो इससे साफ है कि इसके पीछे अंतरराष्ट्रीय गिरोह के षड्यंत्र द्वारा अंजाम दिया जा रहा है। जिसे अब बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति बर्दाश्त नहीं करेगी। हिंदुत्व का झंडा बुलंद करने के लिए बोल बम समिति हर मोर्चे पर खड़ी रहेगी।

दया सिंह ने आखिर में कहा कि, हम सभी धर्म का सम्मान करते हैं। लेकिन अपने धर्म का अपमान भी हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। छत्तीसगढ़ सदैव सौहाद्रपूर्ण और शांतिपूर्ण राज्य रहा है। कुछ लोग इसे बिगाड़ने में लगे हैं। उन्हें भी जल्द ही बेनकाब किया जाएगा।


इस प्रदर्शन में दया सिंह के साथ बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के पदाधिकारी बिजेंद्र मिश्रा, राकेश प्रसाद, प्रशांत कुमार, पवन मिश्रा, कामदेव कर्माकर, शीतल कुमार, एम. बाला, रमेश कुमार साहू, मलकीत सिंह, जीवनलाल, राहुल अग्रवाल, बीरबल प्रसाद, विवेक कौशल, आनंद सिंह, प्रकाश सिंह, रॉकी साहू, विनोद गुप्ता, नंदुगुप्ता, विवेक दुबे, अजय शाहनी समेत अन्य मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button